उत्तराखंड: चीला बैराज में सर्च ऑपरेशन, SDRF ने बरामद किए दो शव
ऋषिकेश में डूबे व्यक्तियों की खोज के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किए दो शव, परिजनों को सौंपा गया”
ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: आज ऋषिकेश क्षेत्र में पहले से डूबे व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एसडीआरएफ टीम ढालवाला ने भाग लिया। इस अभियान का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने किया। टीम ने चीला बैराज क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की।
सर्चिंग के दौरान टीम को दो शव बरामद हुए। प्रथम शव की पहचान आयुष अम्बुज (25 वर्ष), पुत्र सुनील कुमार, सलीमपुर, बिहार के रूप में हुई, जो पहले से ही लापता था। शव को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के बाद परिजनों ने शिनाख्त की और इसके पश्चात इसे सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
दूसरे शव की पहचान अनिल बहुगुणा, पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद बहुगुणा, निवासी मनीराम मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई। इस शव को भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने बताया कि सर्च अभियान पूरी सतर्कता और सुरक्षा उपायों के साथ संपन्न किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नदी और जल स्रोतों के पास सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


