उत्तराखंड- नदी की लहरों में फंसे युवक के लिए देवदूत बने SDRF के जवान , रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जान , video
नदी में फंसा व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
Chamoli News: अलकनंदा नदी की लहरों के बीच फंसे व्यक्ति के लिए देवदूत बने एसडीआरएफ के जवान। सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार को जनपद चमोली में थाना जोशीमठ से सूचना मिली की हेलंग के पास एक व्यक्ति नदी में फंसा हुआ है । जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है ।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया अलकनंदा नदी की तेज धाराओं के बीच एक व्यक्ति फंसा हुआ है । गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति व उसके दो अन्य साथी जो नेपाल मूल के है , वह नदी के दूसरे छोर पर फंस गए थे। दो साथी तो तैरकर निकल आये पर उक्त व्यक्ति को तैरना नही आता था। इसलिए वह वहीं फंस गया और मदद की गुहार लगाने लगा। ऐसे में SDRF टीम ने बिना एक क्षण भी गंवाए तुरन्त अपनी सूझ बूझ व दक्षता से रस्सियों के सहारे उक्त व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उसके अनमोल जीवन की रक्षा की गई। युवक की पहचान भीम बहादुर उम्र 40 पुत्र लाल बहादुर मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


