रुद्रपुर: दिव्यांगजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, इन नंबरों पर करें संपर्क
रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया है कि जनपद में निवासरत दिव्यांगजनों की सहायता हेतु कोविड-19 की दूसरी लहर के संक्रमण काल में कोविड-19 से बचाव, भोजन आदि की आपूर्ति, चिकित्सासुविधाओं, ऐम्बुलेंस की सुविधा, वैक्सीनेशन की सुविधा एवं अन्य सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तरीय हेल्पलाईन स्थापित किया गया है।
उन्होने बताया है कि दिव्यांगजनों की समस्त प्रकार की समस्याओं हेतु हेल्पलाईन न0-8171664887, 9639474016 एवं 9027108984 में प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक पंजीकरण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने हेल्पलाईन के संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) से समन्व्य स्थापित करते हुए अपने स्तर से दिव्यांगजनों की समस्त प्रकार की समस्याओं का पंजीकरण एवं निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


