रुद्रपुर: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही सस्पेंड
रुद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर , जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने महिला और एक युवक की पिटाई के दो अलग-अलग मामले में आवास विकास चौकी प्रभारी सहित रम्पुरा चौकी के तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व पहाड़गंज निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कहा था कि रम्पुरा चौकी पुलिस कुछ दिन पहले एक मामले में उन को पूछताछ के लिए चौकी लाई और जहां बिना गलती के उनको पीटा गया और गाली गलौज की गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ा पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने रम्पुरा चौकी के सिपाही विजय कार्की, नरेंद्र रौतेला और विनीत कुमार को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
बता दें कि एसएसपी द्वारा पूर्व में ही ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


