Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार , जिले की तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार , जिले की तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Mohan Chandra Joshi December 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

फलई, मनसूना व चोपड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर किया ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

Rudraprayag News- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग की 27 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 20 दिसंबर, 2025 को जनपद के तीन स्थानों—जूनियर हाई स्कूल, फलई, राजकीय इंटर कॉलेज, मनसूना, एवं राजकीय इंटर कॉलेज, चोपड़ा में बहुउद्देशीय शिविरों/“प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जूनियर हाईस्कूल, फलई

जूनियर हाई स्कूल, फलई में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर उन्होंने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर, राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण, राशन कार्ड केवाईसी, एलपीजी केवाईसी सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। इसके पश्चात विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रियाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

सीडीओ के निर्देशानुसार ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत द्वारा ग्रामीणों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तथा यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 26 मार्च 2010 के बाद संपन्न विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य है तथा सभी पात्र नागरिक शीघ्र पंजीकरण कराएं।

जनसुनवाई में उठाई गईं स्थानीय समस्याएं

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा 83 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं, जिनमें से 57 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों ने बंदरों, सूअरों एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता से उत्पन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग को तत्काल टीम भेजकर बंदर पकड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त विद्युत, सड़क, आवास, गौशालाओं, सौर ऊर्जा आदि से संबंधित समस्याएं भी रखी गईं। शिविर में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत 14 विवाह पंजीकरण भी संपन्न कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat: सड़क सुरक्षा को लेकर DM सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मलबा हटाने और मार्ग सुचारु रखने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी का संबोधन

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निरंतर 27 न्याय पंचायतों में ऐसे उद्देश्यपरक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को उनके क्षेत्र में जाकर सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में सहभागिता करने, अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने “मेरी योजना” पुस्तक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं एवं उनकी प्रक्रियाओं का विवरण उपलब्ध है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु ‘भूदेव मोबाइल एप’ डाउनलोड करने की भी अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: बुजुर्ग से सोने की अंगूठी झपटकर फरार शातिर लुटेरा 24 घंटे में गिरफ्तार, ₹1 लाख की अंगूठी बरामद

राजकीय इंटर कॉलेज, मनसूना

राजकीय इंटर कॉलेज, मनसूना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी उखीमठ अनिल शुक्ला द्वारा की गई।जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा 20 से अधिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज, चोपड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज, चोपड़ा में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी द्वारा की गई। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा 136 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं, जिनमें से 100 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे पहुँचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में ग्राम प्रधान फलई प्रकाश चंद्र, पूर्व प्रधान फलई विजय पाल राणा, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी अनुज पंत को शुभकामनाएं देते हुए Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन की फाइल फोटो Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार राज्य संपत्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹7 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹7 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

  • एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी अनुज पंत को शुभकामनाएं देते हुए Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव

  • लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन की फाइल फोटो Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान

  • सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार राज्य संपत्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा

  • उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,106)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,467)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,054)
  • नैनीताल (6,446)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,139)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (634)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई