Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Rudraprayag : केदारनाथ आ रहे हैं तो जिले के इन पौराणिक तीर्थस्थलों पर भी टेक सकते हैं माथा
  • उत्तरप्रदेश
  • यात्रा
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag : केदारनाथ आ रहे हैं तो जिले के इन पौराणिक तीर्थस्थलों पर भी टेक सकते हैं माथा

Mohan Chandra Joshi May 22, 2024
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ पहुँच रहे श्रद्धालु रुद्रप्रयाग जिले के अन्य तीर्थस्थलों एवं मंदिरों के भी दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। भगवान शिव के प्रिय निवास स्थान 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दो सप्ताह की यात्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें 3,57,875 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं। केदारनाथ पहुँच रहे श्रद्धालु रुद्रप्रयाग जनपद के अन्य तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों के भी दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

मध्यमहेश्वर मंदिर- चौखंभा की गोद में समुद्रतल से 9700 फीट की ऊंचाई पर यह मंदिर अवस्थित है, जो ऊखीमठ से 30 किमी की दूरी पर अवस्थित है। यहां अन्य मंदिरों में बूढ़ा मध्यमहेश्वर क्षेत्रपाल मंदिर, हिंवाली देवी मंदिर हैं। यहां की पहाड़ियों में अनेक गुफाएं हैं। पंचकेदार के नाम से विख्यात शिव के पांच पावन धामों में से मध्यमहेश्वर दूसरा धाम है। यहां भगवान शिव की नाभि की पूजा की जाती है।

तुंगनाथ मंदिर- पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर समुद्रतल से 12070 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ऊखीमठ सड़क से 30 किमी की दूरी पर चोपता पर्यटक स्थल से 3.50 किमी की पैदल मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है। यहां के अन्य मंदिरों में भूतनी देवी एवं भैरोनाथ मंदिर हैं। मंदिर से कुछ ही दूरी पर चंद्रशिला मंदिर है। मंदिर के निकट ही रावण शिला भी है। यह मान्यता है कि लंकापति रावण ने इस शिला पर तपस्या की थी। इस स्थान से नंदा देवी, पंचाशूली, गंधमादन, द्रोणांचल, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री की हिमाच्छादित हिम श्रृंखलाएं अनुपम छटा बिखेरती हुई श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करती है। यहां भगवान शिव की भुजाओं की पूजा की जाती है।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ– रुद्रप्रयाग से 42 किमी दूर ओंकारेश्वर शिव का प्रसिद्ध मंदिर है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मंदिर का निर्माण आदि गुरू शंकराचार्य के द्वारा कराया गया। यह मंदिर ऊषामठ परिसर में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि बाणासुर की पुत्री ऊषा का विवाह इसी स्थान पर हुआ था। मंदिर के नीचे विवाह स्थल की बेदी अभी भी है। शीतकाल में भगवान केदारनाथ तथा द्वितीय केदारनाथ मध्यमहेश्वर यहीं विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।

गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर- विश्वनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग गुप्तकाशी में स्थित है। प्रचलित मान्यता के अनुसार (गुप्त वाराणसी) तीन काशियों-वाराणसी (काशी) उत्तरकाशी और गुप्तकाशी में से एक है। मंदिर नागर शैली में निर्मित है। किंवदती के अनुसार भगवान शिव ने यहां पर गुप्तवास किया था। मंदिर के पास ही अर्द्धनारेश्वर मंदिर, चंद्रशेखर महोदव मंदिर और पांडवों की मूर्तियां दर्शनीय हैं।

रुद्रनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग– अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के संगम स्थल पर प्राचीन रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। पास ही देवी पार्वती की प्राचीन मूर्ति है। मंदिर परिसर में शिव और लक्ष्मी नारायण मंदिर भी हैं। स्कंद पुराण केदारखंड के अनुसार इस स्थान पर एक पाद होकर महर्षि नारद की तपस्या से प्रसन्न होकर रुद्र ने उन्हें दर्शन देकर संगीत के रागों का ज्ञान दिया था।

कोटेश्वर महादेव मंदिर- रुद्रप्रयाग मुख्यालय से 2 किमी उत्तर-पूर्व की ओर अलकनंदा तट पर कोटेश्वर नामक अति प्राचीन मंदिर अवस्थित है। मंदिर के समीप प्राचीन गुफा है जिसके भीतर स्फटिक के कई शिवलिंग विराजमान हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार विद्या प्राप्ति, ऐश्वर्य प्राप्ति, सन्तति की कामना लेकर शिवरात्रि और श्रावण मास में इस मंदिर में शिवार्चन सकल मनोरथ पूर्ण करने वाला है। कोटि शिवलिंग की उत्पत्ति के कारण इस स्थान का नाम कोटेश्वर पड़ा।

कार्तिक स्वामी मंदिर– रुद्रप्रयाग-दशज्यूला-कांडई मोटर मार्ग पर कनकचैरी से 3 किमी ऊंचाई पहाड़ी पर शिवपुत्र कार्तिकेय का भव्य मंदिर है। यहां पर कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर, भैरोंनाथ, हनुमान तथा ऐड़ी आछरियों के मंदिर हैं। यहां से चैखंभा पर्वत श्रृंखला केदारनाथ, सुमेरू पर्वत श्रृंखला, नंदा देवी, गंगोत्री पर्वत श्रृंखला का दृश्य दर्शनीय है।

त्रियुगीनारायण मंदिर- सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर त्रियुगीनारायण का मंदिर है। यह शैव और वैष्णव दोनों सम्प्रदायों की आस्था का केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार सतयुग में यहां शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, तब से प्रज्वलित अग्नि (धूनी) अभी तक निरंतर जल रही है।

जाख देवता मंदिर– रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर नारायणकोटि से लगभग 3 किमी की दूरी पर जाख देवता का मंदिर स्थित है। जाख यानि यक्ष देवता के मंदिर में वैशाख माह में मेला लगता है। जिसमें देवता का अवतारी (पश्वा) व्यक्ति दहकते अंगारों के ऊपर चलता है।

अगस्त्यमुनि मंदिर- रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदाकिनी नदी के तट पर अगस्त्यमुनि में महर्षि अगस्त्य का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में महर्षि की प्रतिमा पाये के नीचे स्थित है। मंदिर के पास ही अगस्त्य भोगजीत की प्रतिमा भी है।

वसुकेदार-वसुकेदार अगस्त्यमुनि-डडोली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर बसा है। कहा जाता है कि इस स्थान पर भगवान शंकर ने एक रात्रि निवास किया था, इसीलिए इस स्थान को वसुकेदार कहते हैं। यहां पर शंकर भगवान का विशाल मंदिर है तथा केदारनाथ के दर्शनों का फल भक्तों को मिलता है। यह अत्यंत रमणीक स्थान है।

का

काली शिला मंदिर– रुद्रप्रयाग-कालीमठ मोटर मार्ग पर काली शिला मंदिर कालीमठ से लगभग 06 किमी पूरब की ओर खड़ी चढ़ाई चढ़कर व्यूंखी गांव के ऊपर है। प्रचलित मान्यता के अनुसार इस शिला पर 64 यंत्र हैं जिनमें शक्ति पुंज पैदा होते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी से वरदान पाकर गर्वित असुर रक्त बीज के विनाश के लिए देवी दुर्गा इसी शिला पर महाकाली के रूप में अवतरित हुई थी तथा महाकाली के रूप में उन्होंने अपना विशाल आकृति का मुंह फैलाकर रक्त बीज के रक्त को चाटना शुरू किया ताकि अन्य रक्त बीज पैदा न हो, इस तरह रक्तबीज का अंत हुआ था।

कालीमठ सिद्धपीठ- उत्तराखंड के प्रमुख सिद्धपीठ में कालीमठ प्रसिद्ध है। रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर गुप्तकाशी से 10 किमी की दूरी पर नागर शैली में निर्मितहै। यहां पर महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती के मंदिर के अलावा हर गौरी मंदिर, भैरव मंदिर, मातंग शिला प्रमुख है। कालीमठ मंदिर से डेढ किमी दूरी पर महाकवि कालीदास का जन्म स्थान कविल्ठा भी स्थित है।

हरियाली देवी- नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर जसोली गांव में हरियाली देवी मंदिर प्रसिद्ध सिद्धपीठों में एक है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगभग 39 किमी0 पर अवस्थित इस सिद्धपीठ के विषय में प्राचीन मान्यता है कि इस मंदिर में श्रद्धापूर्वक मां की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मैठाणा देवी- तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग पर भरदार पट्टी में घेंघड़खाल से 5 किमी दूरी पर मैठाणा देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। दशहरे के अवसर पर यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag : केदारनाथ आ रहे हैं तो जिले के इन पौराणिक तीर्थस्थलों पर भी टेक सकते हैं माथा Rudraprayag News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

  • देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,388)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,501)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,190)
  • नैनीताल (6,506)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,188)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत