रुद्रप्रयाग – सीएम धामी पहुंचे केदारघाटी , अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण
प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
Rudraprayag News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए हैं। करीब 12 बजे उनका हैलीकॉप्टर शेरसी हैलीपैड पर पहुंचा।
मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एव अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ मौके पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे
सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल