Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्र को विकसित करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

राष्ट्र को विकसित करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi December 27, 2023
ख़बर शेयर करें -

26 स्वर्ण पदक सहित कुल 15417 छात्रों को मिली उपाधि

व्यक्ति के सर्वागीण विकास में शिक्षा उपयोगी और सहायक: राज्यपाल

मनुष्य के जन्म से मृत्य तक शिक्षा अनवरत चलती है।

Haldwani News : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उपाधिधारकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 21 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 2 छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 3 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 5 छात्रों को पी.एच.डी. उपाधि के साथ ही विभिन्न विधाशाखाओं के 15,417 छात्रों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि जो उपाधियां आज मिली है, वे छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने जीवन और करियर का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया है। यह अवसर, विद्यार्थियों के साथ-साथ, उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सीखने की प्रवृत्ति एक छात्र के अंदर हमेशा होनी चाहिए। जिज्ञासु बने रहना एवं उसके समाधान हेतु निरंतर अन्वेषण और शोध करते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और समय के साथ चलना के लिए जरूरी है सभी लोग निरंतर शोध एवं नवाचार में अपना समय दे।

राज्यपाल ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय ने ऐसे बहुत से लोगों को अवसर उपलब्ध कराए हैं जो कि औपचारिक शिक्षा नहीं ले सके, जो अपनी अकादमिक योग्यता को बढ़ाना चाहते थे, और जो आत्म समृद्धि के लिए तथा ज्ञान के उन्नयन के लिए पढ़ना चाहते थे। मुक्त विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को जन-सामान्य तक पहुंचाया तथा किशोरों और कामकाजी वयस्कों सहित, विभिन्न आयु समूहों ने इस शिक्षा प्रणाली का लाभ उठाया है। उच्च शिक्षा की पहुंच को बढ़ाने में दूरस्थ शिक्षा की सराहनीय भूमिका रही है। दूर-दराज के इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने में इस विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूरस्थ शिक्षा के शिक्षण कार्यक्रमों में लचीलापन होने से, अनेक विद्यार्थियों ने अपने काम-काज, परिवार के भरण-पोषण तथा अन्य जिम्मेदारियों को निभाते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

विवि दिव्यांगजनों हेतु अनेक कार्यक्रम कर रहा संचालित
राज्यपाल ने विवि की सराहना करके हुए कहा कि विवि दिव्यांगजनों हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने हेतु विश्वविद्यालय शिक्षकों को तैयार कर रहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या निरंतर बढना इस बात को बताता है कि विश्वविद्यालय के प्रति छात्रों का निरंतर भरोसा बढ़ रहा है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कई पाठ्यक्रमों का निर्माण भी किया है। इन पाठ्यक्रमों में उत्तराखंड राज्य की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक व साहित्यिक विरासत को छात्र पढ़ रहे हैं, साथ ही विश्वविद्यालय ने राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप जैविक कृषि की दिशा में पहल की है जो हमारे लिए गर्व की बात है। बता दें कि विश्वविद्यालय को इस कार्य हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की सीएम धामी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समारोह में उपस्थित होकर गौरवान्वित है। उत्तराखण्ड में ज्ञान की अविरल गंगा को प्रवाहित करने वाले इस संस्थान में वे एक अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के एक सदस्य के रूप में आए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं क्षमता के आधार पर उनको विशिष्ट क्षेत्रों में तकनीकी तथा बौद्धिक रूप से सशक्त किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।

सीएम ने कहा कि शिक्षा के उच्च मापदंड को स्थापित करने में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है, उच्च शिक्षा व्यक्ति और समाज के निर्माण में न केवल एक सेतु का कार्य करती है बल्कि उच्च शिक्षा की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक है। इस कार्य को सफल बनाने में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका एवम् प्रतिबद्धता, अभूतपूर्व है।

इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के देहरादून परिसर के अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता, विवि में स्थापित होने वाली आईटी एकेडमी हेतु वित्तीय सहायता प्रदान और विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की घोषणा की।

साथ ही उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय हल्द्वानी में 681.20 लाख की लागत से टाइप 3 तथा टाइप 4 के आवासीय भवनों का शिलान्यास और 389.28 लाख की लागत से ट्यूबवेल ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया।

राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान मेला होगा आयोजित

संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि पिछला वर्ष विश्वविद्यालय के लिए अनेकों उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय को अपने पहले ही प्रयास में नैक द्वारा मूल्यांकन में ‘बी प्लस-प्लस ग्रेड‘ प्राप्त हुआ, वहीं विश्वविद्यालय को दिव्यांगों के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह सभी उपलब्धियां विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।
विश्वविद्यालय में आगामी 8 और 9 फरवरी 2024 को भारतीय ज्ञान परंपरा के आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। एक समय था जब लोग सवाल उठाते थे कि इस तरह की यूनिवर्सिटी आगे बढ़ पाएगी या नहीं। लेकिन विद्यार्थियों, प्रोफेसर्स और यहां से निकले प्रोफेशनल्स ने इन सारे सवालों के जवाब स्वयं दे दिए। यह देखकर खुशी होती है कि ये विश्वविद्यालय आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में अपनी पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य

अब वह समय नहीं है जब आप एक काम सीख लेंगे तो जीवन भर वही कर पाएंगे। अपस्किलिंग और रिस्किलिंग वह पैटर्न है, जिसका अब हम सभी को पालन करना होगा। इंडस्ट्री की मांग लगातार बदल रही है, और नौकरी की प्रकृति भी बदल रही है, इसलिए हमें अपने कौशल को निखारते रहना होगा।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के नेतृत्व में भारत 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप नई शिक्षा नीति को अपनाया है। देश के युवाओं के संपूर्ण विकास हेतु नई शिक्षा नीति, शिक्षा के क्षेत्र में निश्चित रूप से एक नए विश्वास की नींव रखेगी।

साथ ही हमारी सरकार राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय द्वारा सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “दूरस्थ शिक्षा प्रकोष्ठ” की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विज्ञान आधारित गर्वनेंस मॉडल की ओर अग्रसर है, जिसमें इकोलॉजी और इकोनॉमी का उचित समन्वय निहित है।आज साइबर सिक्युरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा माइनिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं सृजित हुई हैं। इन संभावनाओं के उचित प्रयोग से हम राज्य की अर्थव्यवस्था को तकनीक आधारित बना सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि विश्वविद्यालय इन क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य कर रहा है। आगामी समय में उत्तराखंड देश का सबसे समृद्धशाली और सशक्त राज्य हो, इस भावना के साथ हम सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में हर साल सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समरोह होने की परंपरा शुरू हो चुकी है। इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है, जो कि राज्य के लिए गर्व की बात है। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति, कुलपति और अन्य के द्वारा पहने जाने वाली पहाड़ी टोपी की जानकारी देते हुए कहा कि पहाड़ी टोपी वोकल फॉर लोकल की पहचान है। जो आगे लोकल फॉर ग्लोबल के सपने को साकार करेगी।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास और पहाड़ की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है, इसके लिए वीर बाल दिवस को पाठक्रम में शामिल किया जाने की योजना हैं। नई शिक्षा नीति में सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है इसके लिए आवश्यक है कि सभी विद्यार्थी स्कूल, महाविद्यालय और कॉलेज में होने वाली किसी न किसी गतिविधि में शामिल । इसके लिए 10 अंक इंटरनल निर्धारित किए गए हैं।

दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलपति ओ पी एस नेगी, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल सरिता आर्या, भीमताल राम सिंह कैड़ा, कालाढूंगी बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद के अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, एसएसपी पी एन मीना, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, एसडीएम परितोष वर्मा, रेखा कोहली, प्रोफेसर राकेश रयाल, राजेंद्र क्वीरा, सहित विश्विद्यालय के छात्र और अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड राष्ट्र को विकसित करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री हल्द्वानी न्यूज़

Related Stories

शीतकाल के लिए बंद बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यात्रा

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
हल्द्वानी सड़क हादसे की खबर के लिए पीले रंग का दुर्घटना चेतावनी संकेत बोर्ड। Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
देहरादून समाधान दिवस में बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड का संकेत Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के अधिकारी। Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: स्कूली वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां, 107 की जांच में 35 के चालान

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • शीतकाल के लिए बंद बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • यात्रा

    Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

  • हल्द्वानी सड़क हादसे की खबर के लिए पीले रंग का दुर्घटना चेतावनी संकेत बोर्ड। Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

  • हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर

  • देहरादून समाधान दिवस में बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द

  • उत्तराखंड में साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड का संकेत Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (488)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,152)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,614)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (782)
  • देहरादून (11,542)
  • नैनीताल (6,691)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,256)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत Haldwani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर Haridwar News: 11 माह की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; हालत गंभीर Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द Dehradun News: बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की कगार पर बुजुर्ग, समाधान दिवस में छलका दर्द Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड Uttarakhand Weather Update: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड