धर्म प्रवाह: सत्य साधक की हिमाचल धर्मयात्रा , मां पीतांबरा सिद्धपीठ बनखंडी में महायज्ञ
- लोकमंगल की कामना , मां के किए दर्शन आरती में हुए शामिल
- नैना देवी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना , रेलवे टनल का किया अवलोकन

कांगड़ा। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी अपनी धर्म यात्रा के क्रम में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद अंतर्गत बनखंडी में मां पीतांबरा सिद्धपीठ पहुंचे यहां पर उन्होंने लोकमंगल की कामना को लेकर मां बगलामुखी जी का विशेष हवन यज्ञ किया। करीब ढाई घंटे तक चले हवन में मीठा हवन और खट्टे हवन का आयोजन हुआ जिसमें विशेष सामग्री का प्रयोग किया गया। इस मौके पर गुरु जी ने मंदिर के महंत श्री गिरी जी से धार्मिक मुद्दों पर चर्चा भी की। इस दौरान गुरुजी के साथ मां पीतांबरा के भक्त भूवैज्ञानिक दिनेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

इसके उपरांत गुरुजी ने मां पीतांबरा के दर्शन किए तथा आरती में शामिल हुए।
इसके बाद सत्य साधक ने आनंदपुर साहब में गुरुजी के दर्शन किए।
तदोपरांत गुरुजी पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित नैना देवी शक्तिपीठ पहुंचे। यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सत्य साधक गुरु जी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । मां की पूजा अर्चना के बाद गुरु जी ने रेलवे टनल और भाखड़ा नांगल बांध का अवलोकन भी किया।
धर्म यात्रा के तहत गुरुजी दिल्ली को रवाना हुए। दिल्ली के बाद सत्य सादर मथुरा वृंदावन को जाएंगे ,आगामी 4 मई को मां बगलामुखी जयंती पर गुरुजी मथुरा वृंदावन में विशेष हवन यज्ञ का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर गुरु जी के साथ भूवैज्ञानिक दिनेश त्रिपाठी मौजूद रहे।







मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल