धर्म प्रवाह: मां पीतांबरी के सुमिरन मात्र से टल जाता है बड़े से बड़ा संकट- सत्य साधक
सत्य साधक गुरु जी ने अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी में भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना कर लोकमंगल की करी कामना
अयोध्या। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने तीन त्रिलोकी नाथ भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम अंतर्गत हनुमानगढ़ी में भगवान बजरंगबली के दर्शन किए, इस दौरान गुरु जी ने भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना कर सभी भक्तजनों के सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर गुरु जी ने कहा कि सन्मार्ग में चलते हुए सच्चे मन से की गई भगवान की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। गुरुजी ने कहा जगजननी मां पीतांबरा के स्मरण मात्र से बड़े से बड़ा संकट पल भर में टल जाता है। गुरुजी में सभी भक्त जनों का आह्वान करते हुए कहा कि सन्मार्ग में चलते हुए लोक कल्याण के कार्य में अग्रसर रहें, हर समय अपने इष्ट देव जग जननी मां पीतांबरा का स्मरण करते रहें , गुरुजी ने कहा कोई भी बाधा आपके पथ को नहीं रोक सकती है।
इस दौरान गुरु जी ने कहा कि जग जननी मां पीतांबरा की अनुमति मिली तो जल्द ही वह हनुमानगढ़ी में साधना करेंगे तथा यहां पर लोक कल्याण की कामना को लेकर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर सभी भक्तजनों ने गुरु जी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत भी किया। तथा समूचा क्षेत्र जय श्री राम- जय बजरंगबली ,जय मां पीतांबरी के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान राकेश दास पहलवान, नितिन दास पहलवान, मामा दास , हनुमान दास पहलवान , मनोज दास, नागेंद्र दास पहलवान , आशीष दास पहलवान , राहुल मिश्र बलरामपुर, योगेंद्र कौशल , रामसमुझ ,जय कंप्यूटर , बबलू सिंह के अलावा आचार्य सुरेंद्र नारायण द्विवेदी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद