धर्म प्रवाह: जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति का साधन है हम स्वयं को पहचाने- सत्य साधक
लखनऊ। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने भक्ति और मुक्ति विषय पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में मानव दुविधा में फंसा हुआ है। गुरुजी ने कहा सही रास्ते का पता ना होने के कारण जिस वजह से मुसाफिर मंजिल में नहीं पहुंच सकता है उसी तरह बिना ज्ञान प्राप्त किए कई जन्मो तक भटकने के बावजूद भी मुक्ति नहीं मिल सकती है अर्थात मोक्ष को प्राप्त नहीं हो सकता है।
सत्य साधक गुरु जी ने कहा भक्ति का मार्ग कठिन जरूर है लेकिन सदगुरु की कृपा से यह बेहद आसान हो जाता है और जीव आसानी से जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त हो जाता है।
गुरुजी ने कहा भगवान की पूजा अर्चना करना, मंदिरों में जाना उपवास इत्यादि रखना यह प्रथम चरण है , जिस तरह विद्यालय की प्राइमरी पाठशाला में बालक को अक्षरों का ज्ञान कराया जाता है उसी तरह वर्तमान में जीव अध्यात्म जगत की प्राइमरी पाठशाला तक ही पहुंच पाता है। गुरुजी ने कहा इस प्रथम चरण से आगे बढ़ने के लिए सद्गुरु का सहारा आवश्यक है। गुरुजी ने कहा परमपिता ईश्वर को जानने के लिए सर्वप्रथम हमें गुरु के चरणों में समर्पित होना पड़ेगा।
गुरुजी ने कहा मानव जीवन अनमोल है करोड़ों जन्मों के बाद मनुष्य शरीर प्राप्त होता है लेकिन मनुष्य संसार में आकर भौतिक वस्तुओं की चकाचौंध में इतना खो जाता है कि वह अपने को ही भूल जाता है।

सत्य साधक श्री गुरु जी ने कहा मानव अपना पूरा जीवन बाह्य जगत और दुनिया को जानने में लगा देता है लेकिन वह अपने को जानने का कभी प्रयास नहीं करता है। गुरुजी ने कबीरदास सूरदास मीराबाई गुरु नानक देव स्वामी विवेकानंद समेत तमाम संतों का उदाहरण देते हुए कहा कि इस जगत में जितने भी संतों का अवतरण हुआ उन्होंने अपने को जाना अपने को पहचाना।
गुरुजी ने कहा जन्म मरण के चक्र से छुटकारा पाने के लिए मूल मंत्र यही है कि हम अपने को पहचाने , हम कौन हैं कहां से आए हैं हमें कहां जाना है इस सवाल का उत्तर हमारे भीतर ही है। गुरुजी ने कहा संसार में केवल दृष्टा बनकर जिए ना कि संसार को पाने का प्रयास करें। यहीं से मुक्ति के मार्ग आरंभ होगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण
Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम