Uttarakhand: यहां शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज
Haridwar News- यहां हरिद्वार जनपद में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने बायफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती की एक साल पहले पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड गांव निवासी मनीष पुत्र संदीप कुमार से जान पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।
आरोप है कि युवक ने जल्द शादी कर लेने का भरोसा दिलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पिछले एक साल से ने आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया
कुछ दिन पहले जब उसने शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तब वह शादी करने से साफ मुकर गया । आरोप है कि विरोध करने पर हत्या की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


