Uttarakhand Crime: ज्वैलर्स शोरूम में 10 मिनट में 10 करोड़ की लूट , लूटेरों का वीडियो आया सामने देखें

घटना की जांच में जुटी है पुलिस , सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Dehradun News: देहरादून के राजपुर रोड पर बड़ी डकैती की घटना हुई है। यहां दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे। करीब 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे।
बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया है। गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया है। राज्य स्थापना दिवस के दिन डकैती की इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी मची हुई है।
दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हैं। इसी कार्यक्रम में सभी पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस स्टाफ से पूछताछ कर रही है।
रिलायंस ज्वैलरी का यह शोरूम राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक को जाने वाली व्यस्त गली है। गुरुवार को सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा रहे थे। कुछ देर बाद करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये ग्राहक होंगे और उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।
गार्ड गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने हयात सिंह की कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा।
इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से पीछे तरफ हाथ बांध दिए। सभी को रिशेप्सन काउंटर के पास बैठा दिया और 10 मिनट में 10 करोड़ से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें