चंपावत- ब्लॉक स्तर पर होगी सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर की भर्ती ,देखें डिटेल
Champawat: सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रिक्त पदों के सापेक्ष जनपद में विभिन्न विकास खंडों में विभिन्न तिथियों में रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि सुरक्षा गार्ड हेतु 10वीं पास एवं सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि
विकासखंड चंपावत में 18 नवंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत में, 19 को खंड विकास कार्यालय लोहाघाट, 21 को खंड विकास कार्यालय बाराकोट, 22 को खंड विकास कार्यालय पाटी, 23 को तहसील कार्यालय पूर्णागिरी टनकपुर में प्रातः 10.30 बजे से 03 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


