Uttarakhand: अवैध संबंधों में रोड़ा बना पति , पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या- ऐसे खुला राज
- 30 अप्रैल से लापता था युवक ,ढेला नदी में मिला शव
Udham Singh Nagar Crime News: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर कोतवाली पुलिस ने एक महीने से लापता युवक का शव ढेला नदी से बरामद कर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि कमला नगर आगरा निवासी मुन्नी देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका बेटा मुकेश (36) पुत्र वीर बहादुर अपनी ससुराल काशीपुर के गडढा कॉलोनी कचनाल गाजी में रहता था। मुकेश बीती 30 अप्रैल को घर से लापता हो गया मां की शिकायत पर 12 मई को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की
पुलिस अधीक्षक वीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुकेश के लापता होने पर उसकी पत्नी उर्मिला द्वारा पुलिस में कोई सूचना न दिये जाने और उसकी तलाश भी न किये जाने को लेकर पुलिस का उस पर शक गहरा गया। छानबीन में पड़ोसी फैजान खां पुत्र अफसर खां के साथ मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होना प्रकाश में आया। शनिवार को पुलिस ने एमपी चौक से फैजान खां को पकड़ कर उससे पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि मुकेश, उर्मिला और उसके बीच सबंधों में रोड़ा बन रहा था। जिस पर उन दोनों ने साजिश रचकर मुकेश की हत्या कर दी।
30 अप्रैल को वह मुकेश को शराब पिलाने के बहाने ढेला नदी की ओर ले गया जहां उसने मुकेश के सिर पर डंडा मारकर और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा शव ढेला नदी में दबा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा दुपटटा बरामद करने के साथ ही मुकेश का शव भी ढेला नदी से बरामद कर लिया।
मृतक का शव बरामद होने के बाद फैजान को धारा 302/201 तथा मृतक की पत्नी को धारा 302/120बी के तहत गिरफ्तार कर लिया। फैजान पर 2020 में पुलिस पार्टी पर हमला करने का अभियोग भी पंजीकृत है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई कपिल काम्बोज, महिला एसआई रूबी मौर्या, कां. राजवीर सिंह, हेम चन्द्र, अनिल कुमार, हरिशंकर, महिला कां. सीता व एसओजी के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, कां. दीवान बोरा, प्रदीप बिष्ट, कैलाश तोम्क्याल व दीपक कठैत शामिल थे

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर