Uttarakhand: छात्रा के साथ पीजी संचालक ने किया दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार
देहरादून- यहां नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से चमोली का रहने वाला है और दून में पीजी चलाता है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता क्षेत्र के एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय की छात्रा है। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के हास्टल की वार्डन ने की। जिसमें बताया गया कि विगत वर्ष लॉकडाउन के कारण छात्रा अपने घर चली गई थी। इस वर्ष हाल ही में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद जब विद्यालय खुले तो 21 सितंबर को छात्रा वापस आई। विद्यालय आने के बाद से वह उदास व गुमसुम थी। 24 सितंबर को हास्टल वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर इसकी वजह पूछी तो किशोरी ने आपबीती बताई।
किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से हास्टल के लिए निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला, जोकि उसका परिचित है। प्रमोद उसे बहला-फुसलाकर जाखन की वासु स्टेट कालोनी में अपने किराये के मकान में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी घर चली गई, मगर आरोपी के भय के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के पांचवें दिन वह हास्टल आई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जाखन से गिरफ्तार कर लिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें