Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राशिफल समाचार: क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़िए आज कैसा रहेगा आपका दिन
  • अध्यात्म
  • राष्ट्रीय

राशिफल समाचार: क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़िए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Mohan Chandra Joshi July 7, 2021
ख़बर शेयर करें -

सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल ,पढ़िए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन दोपहर तक आपकी दिनचार्य धीमी रहेगी कार्य व्यवसाय की मुश्किलों का कहीं से कोई हल ना मिलने के कारण सोच में डूबे रहेंगे। घर मे भी निराशा में आकर किसी की मामूली बात पर झगड़े पर उतारू हों जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति आस्था तो रहेगी लेकिन लालच में आकर पाप कर्म मे जल्दी भटक सकते है धर्म कर्म भले ही ना करें पर आज अनैतिक कार्यो से बचकर रहे अन्यथा दंड तुरंत मिलेगा। दोपहर बाद से स्थिति में सुधार आएगा व्यवसायी वर्ग को गलत मार्ग से धन कमाने के अवसर मिलेंगे ये आगे के लिये लाभदायक ही रहेंगे लेकिन आज की जगह कल से करना अधिक बेहतर रहेगा। परिवार में भाई बंधु के गलत व्यवहार से मन आहत हो सकता है। माता अथवा ननिहाल पक्ष से मान हानि होने की सम्भवना है। सेहत में थोड़ा सुधार दिखने पर लापरवाही करेंगे जिससे दोबारा खराब हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको सभी सुख सुविधा मिलने पर भी असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगे। दिन के आरंभ में कुटुम्बीजन के ऊपर अकारण ही भड़केंगे जिससे घर का वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनाएंगे इसके कारण जो आपकी मदद करने के लिये विचार कर रहे थे वह भी अंत समय मे पीछे हट जाएंगे। लेकिन सार्वजिनक व्यवहार आज किसी न किस रूप में काम आ ही जायेगा घर मे ना सही बाहर के लोग समय पड़ने पर अपने सामर्थ्य अनुसार मदद कर देंगे। कार्य क्षेत्र पर जैसी उम्मीद लगाए थे वैसा व्यवसाय नही मिलेगा उधारी लेने वाले हावी रहेंगे लेकिन देने वाले आगे के लिये टरकाने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ ही रहेगा। आर्थिक कारणों से आज किसी न किसी से कलह होकर ही रहेगी आवेश को नियंत्रण में रखे अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ने पर आगे के लिये नुकसान देगा। नौकरी पेशाओ को मनमर्जी कार्य करने पर कड़वी बाते सुनने को मिलेंगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरम गरमी लगी रहेगी फिर भी इस वजह से काम नही रुकेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन प्रातः काल से ही मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अंत समय मे किसी न किसी कारण से टालनी पड़ेगी अगर हुई भी तो अकस्मात ही होने की संभावना है यात्रा से किसी प्रकार के लाभ की आशा न रखें उल्टे खर्च ही करना पड़ेगा। आज आपको किसी कार्य अथवा संबंध के कारण बंधन जैसा अनुभव होगा लेकिन भविष्य में इसका परिणाम हर प्रकार से आपके हित में ही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज भी मन कम ही लगेगा फिर भी पुराने व्यवहारों से आय की संभावना बनेगी लेकिन धन लाभ आशा से कम ही होगा। किसी विशेष कार्य के लिये उधार लेने की योजना बनाएंगे। दिखावे की प्रवृति के चलते राज समाज में यश वृद्धि होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं पर आख बंद कर ख़र्च करेंगे लेकिन परोपकार के लिये कृपणता दिखाएंगे। घर का वातावरण शांत ही रहेगा। सेहत शारीरिक दर्द थकान को छोड़ ठीक रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको विविध उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान तो अवश्य मिलेगा लेकिन मतलब रहने तक ही काम के समय कोई आगे नही आएगा। जिन लोगो को आप अपने अत्यंत निकट मानते थे वह भी आवश्यकता के समय टालमटोल करते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र से मध्यान पूर्व तक ही लाभ उठाया जा सकता है वह भी अल्प मात्रा में ही इसके बाद परिस्थितियां हानिकारक बनने लगेंगी। निवेश किया हुआ धन कही फंसने से मन मे बेचैनी बढ़ेगी। सहकर्मी भी अपना हित साधने तक ही सहयोग करेंगे। सरकारी मामले आज अधिक उलझने के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी अधिकारी वर्ग तसल्ली देंगे फिर भी परिणाम निराश ही करेंगे। घर के लोगो का आपकी मनोदशा को नजरअंदाज कर अपने सुख सुविधा को प्राथमिकता देंना मनोबल तोड़ेगा। सेहत भी अचानक नरम बनेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ में जिस कार्य मे हानि का भय रहेगा मध्यान बाद उन्ही से लाभ होता देख अपना निर्णय बदलना पड़ेगा। आज किसी को आवश्यकता पडने पर भी परामर्श ना दें अन्यथा झूठे साबित हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज असमंजस की स्थिति रहेगी हानि के डर से जोखिम लेने से डरेंगे लेकिन आज लाभ जोखिम लेकर ही पाया जा सकता है इसका ध्यान रखें सहकर्मियो से आज भी तालमेल की कमी रहेगी पूर्ण के मतभेद के कारण जानबूझकर देरी अथवा कार्य बिगाड़ सकते है। धन की आमद में अन्य दिनों की अपेक्षा सुधार आएगा। सरकारी कार्यो में भय का वातावरण बनेगा उलझने बढ़ने का डर सताएगा। घरेलू वातावरण में गलतफहमियां परिजनों से वैचारिक दूरी बनायेगीं आज रिश्तों को केलव जरूरत के समय ही महत्त्व देंगे। कोई रोग धीमी गति से शरीर को प्रभावित करेगा जिसका पता आगे जाकर लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको घर एवं कार्य क्षेत्र के कार्य एक साथ आने पर असहजता होगी। कार्य बोझ होने पर भी दिन के आरंभिक भाग में धीमी गति से कार्य करने पर दिनचर्या अव्यवस्थित बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगो का दखल बढ़ने से स्वयं के हित साधने में परेशानी आएगी फिर भी कल की तरह स्वयं को लाचार नही बनने देंगे उद्दंडता का अपने स्वभाव अनुसार दमन कर अपने मन के अनुसार कार्य करेंगे धन की आमद आज थोड़ी थोड़ी मात्रा में लेकिन आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। आज आपके खर्च भी राजसी रहेंगे सुख सुविधा के लिये कंजूसी नही करेंगे जिससे परिजन भी प्रसन्न बने रहेंगे घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई कार्य करने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी। संध्या का समय दिन की तुलना में अधिक आनंद से बीतेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहने पर भी बाधक नही बनेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के पहले भाग में सेहत में नरमी रहेगी किसी गंभीर रोग अथवा चोट आशंका चिंता का विषय बनेगी शल्य चिकित्सा होने की सम्भवना है इसे अति आवश्यक होने पर ही करवाये। मध्यान बाद से स्थिति कुछ विषयो को छोड़ सामान्य बनने से मन को राहत मिलेगी। फिर भी कार्य क्षेत्र पर आज पल पल में उतार चढ़ाव आने पर आपके लिये निर्णय गलत साबित होंगे बड़े कार्यो में निवेश से बचें आज नियमित आय की जगह शेयर सट्टे आदि के काम से आकस्मिक लाभ की संभावना अधिक है फिर भी अनुभवी की सलाह के बाद ही इनमे निवेश लाभ को पक्का कर सकता हैं । परिवार के सदस्य का व्यवहार लापरवाह रहेगा एक दूसरे की आवश्यकताओं की अनदेखी करेंगे। भाई बंधुओ से धन अथवा अन्य कारणों से कलह होगी गलती इसमे आपकी ही रहेगी। माता को छोड़ अन्य किस से कम ही बनेगी। लापरवाही में चोट लगने का भय है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पहले भाग में कल वाली समस्या यथावत रहेगी लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे लेकिन मानसिक रूप से तैयार ना होने के कारण किसी अन्य प्रतिस्पर्धी को मिल सकती है अथवा सही निर्णय ना कर पाने के चक्कर मे आप स्वयं दूसरे को सौप देंगे। घर मे छोटी छोटी बातों पर वातावरण उग्र बनेगा बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे लेकिन मध्यान के बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा जो लोग आपकी हर बात का विरोध कर रहे थे उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा लेकिन अहम के कारण स्वीकार करने की जगह बात को रफा दफा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे फिर भी संध्या तक छोटी छोटी आय से दिन भर का खर्च निकाल लेंगे। नौकरी पेशाओ को आज परिश्रम का फल नही मिल पायेगा लेकिन मेहनत आज नही तो कल अवश्य फल देगी। पापकर्म से दूर रहे आगे परेशानी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आधे भाग में सुख शांति कामनापूर्ति तथा आधे भाग में शोक संताप हानि से मन दुविधा में रहेगा दिन के आरम्भ से मध्यान तक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी इसका लाभ अवश्य उठाये इस अवधि में की गई मेहनत आज आशा से अधिक लाभ दिला सकती है कार्यो के प्रति वैसे तो आज गंभीर ही रहेंगे लेकिन घर या बाहर किसी से हंसी मजाक में अथवा रंजिश के कारण झगड़ा होने की संभावना है जिससे बाकी का दिन मानसिक अशांति में खराब होगा। कार्य व्यवसाय में आशानुकूल गति नही रहेगी फिर भी आवश्यकता पड़ने पर कही न कहीं से धन का जुगाड़ कर लेंगे। सहकर्मियो से कार्य शैली को लेकर तीखी झड़प होगी आज वाणी में नरमी रखें अन्यथा आने वाले कुछ दिनों परिणाम परेशान करेंगे। संध्या के समय घर मे मामूली बात का बतंगड़ बनने से अच्छा भला माहौल खराब हो सकता है। परिजनों की जगह बाहर के लोगो से बात करना अधिक भायेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ न कुछ कमी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते दिनों की तुलना में राहत भरा रहेगा लेकिन मन मे बेचैनी अधिक रहेगी निराशा में जल्दबाजी दिखाएंगे मध्यान तक कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक कल जैसी स्थिति बनी रहेगी इसके बाद किसी पुराने संबंध अथवा सौदे से धन लाभ होगा जिससे थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी लेकिन संतोष नही। आज आप किसी साधन द्वारा एकदम से मोटा लाभ पाने के चक्कर मे रहेंगे लेकिन किसी का सहयोग ना मिलने पर अंत मे आगे के लिए टाल देंगे पर हार नही मानेंगे। बाहर के कुछ लोग आपकी छवि धनवान जैसी समझ मदद की आस लगाए रहेंगे परंतु अंदर के हालात विपरीत रहने के कारण सहायता में असमर्थता जताएंगे। घरेलू वातावरण में संध्या के समय सुधार आएगा फिर भी आवेश में आने से बचे अन्यथा घर से सुख शांति की की आशा ना रखें। शरीर मे अकस्मात वात कफ बढ़ने से सेहत नरम होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिजनों से खरी खोटी सुनने को मिलेंगी आपका ध्यान भी इधर उधर की बातों में ज्यादा रहेगा अपने कार्यो के प्रति इतने गंभीर नही रहेंगे जितने पराये झगड़ो में रुचि दिखाएंगे। लेकिन एक बार किसी कार्य से जुड़ने पर उसे गंभीरता से पूर्ण करके ही हटेंगे। आज के दिन धन लाभ की ज्यादा संभावना नही रहेगी फिर भी अकस्मात होने पर कार्यो के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा बेहतर प्रदर्शन कर सम्मान के अधिकारी बनेंगे अतिरिक्त आय बनाने के मौके भी मिलेंगे लेकिन अधिक मेहनत वाले होने के कारण टालमटोल कर सकते है। संध्या बाद घर में अपना वर्चस्व बनाने के लिये छोटी मोटी खींचतान होगी फिर भी वातावरण आनंद ही देगा भविष्य में सुख वृद्धि के लिये खर्च की योजना भी बन सकती है। सेहत वैसे तो ठीक ही रहेगी लेकिन शरीर की अनदेखी आगे के लिये परेशानी ना करें इसका ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आधे भाग तक लाभ के छोटे मोटे अवसर मिलते रहेंगे इसके बाद भी आर्थिक व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन ठीक ही रहेगा लेकिन सेहत में धीरे धीरे नरमी आने लगेगी आरम्भ में इसकी अनदेखी करेंगे लेकिन अकस्मात बिगड़ने से कार्यो के प्रति उत्साह घटेगा सेहत की अनदेखी ना करें अन्यथा बाद में भारी पड़ सकता हैं कार्य क्षेत्र पर दोपहर तक ही आवश्यक अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आशाजनक रहने से ज्यादा चिंता नही होगी। परंतु आज लोभ में आकर कोई नई योजना पर काम आरंभ ना करें अन्यथा अधूरी छोड़नी पड़ेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभदायक समाचार मिल सकते है। कुटुम्बी जन से आर्थिक विषयो को लेकर चल रही खटपट कम होगी। माता अथवा अचल संपत्ति से लाभ होते होते आगे के लिये टल सकता है। संध्या बाद का समय मानसिक बेचैनी वाला रहेगा अधिक समय आराम के लिये निकाले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Morning post.com पढ़िए आज कैसा रहेगा आपका दिन राशिफल राशिफल समाचार: आज कैसा रहेगा आपका दिन राशिफल समाचार: क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Stories

7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी और धनगौरी बरोलिया धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बना था भाई-बहन का रिश्ता, अब धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी राखी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

  • Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • राजनीति

    Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बादलों से घिरा पहाड़ी मौसम Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

  • UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,487)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,512)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,235)
  • नैनीताल (6,534)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद