Rampur: दून एक्सप्रेस को पलटने की साजिश , ट्रैक पर रखा लोहे का खंबा
लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Kathgodam Dehradun Express Train: काठगोदाम देहरादून ट्रेन को पलटने की बड़ी साजिश हुई है । उत्तर प्रदेश के रामपुर में लोको पायलट की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल, यहां काठगोदाम – देहरादून एक्सप्रेस को बेपटरी करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लोहे का एक खंभा रख दिया गया था, हालांकि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकार साजिश को नाकाम कर दिया है। यह ट्रेन काठगोदाम से देहरादून जा रही थी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नैनी -दून एक्सप्रेस बुधवार की देर रात काठगोदाम से देहरादून जा रही थी, रामपुर के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा रखा देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ा हाइसा होने से टल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से खंभे को हटवाया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस दौरान ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही, इसके बाद रवाना हुई। वहीं, जीआरपी और आरपीएफ ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जीआरपी ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है।
पूर्व में भी हो चुकी साजिश
बता दें कि इससे पहले 8 सितंबर को कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश हुई थी। कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखो सिलेंडर से टकरा गई थी, इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया था। 16 अगस्त को भी ट्रेन पलटाने की साजिश की गई थी। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस झांसी में गुजैनी के पास बेपटरी हो गई थी। इस दौरान ट्रेन का इंजन एक लोहे के टुकड़े से टकरा गया था, जिससे 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। 24 अगस्त को भी टकासगंज से फर्रूखाबाद जा रही फर्रूखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साज़िश सामने आ चुकी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत
Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू
Haldwani News: हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी, तुरंत पहुंचाया अस्पताल