हल्द्वानी – अजय भट्ट की बेटी की शादी में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी

Haldwani News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पुत्री सुनीति के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए थे, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है।
केंद्रीय व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही है खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। और इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है। हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे, हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।
वरिष्ट अधिवक्ता भी हुए शामिल वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी ,हाईकोर्ट के पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुधीर चौधरी एडवोकेट और पर्वतीय महासभा काशीपुर के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने भी अजय भट्ट की पुत्री सुनीति को आशीर्वाद दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें