नैनीताल: राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह लोक भवन परिसर में बर्ड वॉचिंग के दौरान विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन करते हुए।
लोक भवन परिसर में विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन, विशेषज्ञों ने वनस्पति, तितलियों और पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी
नैनीताल, 23 मई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शनिवार सुबह लोक भवन परिसर एवं गोल्फ कोर्स क्षेत्र में पक्षी अवलोकन (बर्ड वॉचिंग) किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया तथा उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार, खान-पान और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने लोक भवन क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियों, तितलियों एवं पक्षी प्रजातियों के बारे में जानकारी दी और पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।
बर्ड वॉचिंग के दौरान ब्लू व्हिस्लिंग थ्रश, कोल टिट, ग्रे-हेडेड वुडपेकर, ग्रीन-बैक्ड टिट, कालीज फीजेंट, स्मॉल निल्टावा और यूरेशियन जे सहित कई पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। साथ ही बांज, रिंगाल, देवदार, पांगर और मैपल जैसे वृक्षों तथा हिल जेजेबेल, इंडियन कैबेज व्हाइट और कॉमन वुड ब्राउन जैसी तितलियों की भी पहचान कराई गई।
राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति एवं जैव विविधता का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
उन्होंने जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चन्द सहित नैनीताल वन प्रभाग एवं लोक भवन की टीम उपस्थित रही।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


