हरिद्वार- कुट्टू के आटे से फ़ूड प्वाइजनिंग मामला , स्वास्थ्य मंत्री ने जाना मरीजों का हाल , दिए यह सख्त निर्देश
हरिद्वार। जिले में कुट्टु का आटा खाने से बीमार हुए लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 122 हो गई। शाम होने तक उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी बीमार मरीजों का हालचाल जानने के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान धन सिंह रावत ने माना कि इस हादसे के पीछे खाद्य सुरक्षा विभाग की भी लापरवाही है।
धन सिंह रावत ने कहा कि कुट्टु का आटा बेचने वाले हरिद्वार के सभी छोटे-बड़े दुकानदारों पर आज ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी को निर्देशित भी कर दिया है।
इसके साथ ही धन सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रही है और वो विभाग के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


