Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनबसा में बजट- पूर्व संवाद कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनबसा में बजट- पूर्व संवाद कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi February 7, 2026
ख़बर शेयर करें -

जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और संतुलित विकास पर हुआ व्यापक मंथन

Champawat News- एनएचपीसी बनबसा सभागार में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम में राज्य के समग्र विकास, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था तथा जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने राज्य की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले पाँच वर्षों में उत्तराखण्ड के कैपिटल आउटले में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह राशि ₹7,534 करोड़ से बढ़कर ₹14,765 करोड़ तक पहुँच गई है। इसी अवधि में
राज्य की जीडीपी वर्ष 2021-22 के ₹2,54,000 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में ₹4,29,000 करोड़ हो गई है, जो लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है। इसे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, विशेषज्ञों तथा हितधारकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए अनुदान में वृद्धि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सीवर लाइन एवं शौचालय निर्माण, पंचायतों को सशक्त बनाने हेतु रिक्त भूमि के उपयोग तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए मानदेय एवं अध्ययन भ्रमण की व्यवस्था जैसे सुझाव दिए गए।

शहरी विकास के अंतर्गत नगर निकायों के बजट और संसाधनों में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर पैनल स्थापना, सड़कों और नालियों के बेहतर रखरखाव तथा रजिस्ट्री शुल्क का आंशिक हिस्सा नगर निगमों को उपलब्ध कराने के सुझाव रखे गए।

कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में बागवानी और वैल्यू क्रॉप्स को बढ़ावा देने, कीवी और ब्लूबेरी जैसे फलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन और प्रोसेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने, किसानों तथा विभागीय कार्मिकों के तकनीकी प्रशिक्षण, दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों को विशेष सहायता तथा फल उत्पादन सब्सिडी को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किए जाने के सुझाव सामने आए। उद्योग विकास के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध खाली भूमि पर उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं पलायन रोकने, एमएसएमई को वित्तीय सहायता, सेवा क्षेत्र आधारित उद्योगों को बढ़ावा तथा औद्योगिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, महिलाओं को ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों की कैंटीन जैसी सेवाओं में महिलाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने के सुझाव प्रस्तुत किए गए।

पर्यटन क्षेत्र में हैली सेवा का विस्तार, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा, छोटे पर्यटन स्थलों का विकास, नेचर टूरिज्म एवं ट्रैकिंग को प्रोत्साहन तथा एग्री-टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय समुदाय को पर्यटन से जोड़ने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त राज्य में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, ऊर्जा संकट के समाधान हेतु ऊर्जा नेटवर्क सुदृढ़ीकरण, कृषि आधारित उद्योगों पर जीएसटी में कमी, मंडी शुल्क में कमी, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, नगर निकायों को अधिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा जिला पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट देने जैसे सुझाव भी प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गाँव में पिंक टॉयलेट जैसी सुविधाओं की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने वर्ष 2047 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद उत्तराखण्ड ने वित्तीय प्रबंधन में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है, जो गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण

उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर उन्हें आगामी बजट में यथासंभव सम्मिलित किया जाएगा, ताकि राज्य का संतुलित, समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट राज्य की दिशा तय करता है और यह नागरिकों की सहभागिता से ही प्रभावी बनता है। प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार निर्णय ले रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जिनके सुझाव अभी प्राप्त नहीं हुए हैं, वे भी अपने विचार प्रेषित करें, ताकि सभी की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा सके।

उन्होंने कहा रजत जयंती वर्ष में राज्य ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अब नए संकल्प के साथ विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तो राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रत्येक निर्णय जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ता रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में व्यापारिक क्षेत्र की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कश्मीरी गोयल ने प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए आगामी बजट में व्यापार हितैषी नीतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आर०के० सुधांशु प्रमुख सचिव वन, दिलीप जावलकर, सचिव वित्त, धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन, नरेन्द्र सिंह भण्डारी, अपर सचिव नियोजन, मनुज गोयल, अपर सचिव तकनीकि शिक्षा, विनोद गोस्वामी, निदेशक शहरी विकास, मनमोहन मैनाली, अपर सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल, मनीष कुमार, जिलाधिकारी चम्पावत, कृष्ण नाथ गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी चम्पावत, डॉ० जी०एस० खाती, मुख्य विकास अधिकारी चम्पावत, सौरभ गहरवार, महानिदेशक/आयुक्त, उद्योग,
मनबर सिंह राणा, संयुक्त निदेशक, पचायती राज विभाग, पूनम चंद, अपर निदेशक पर्यटन, संदीप भट्ट, उप मुख्य परियोजना अधिकारी, उरेडा, पी०के० सिंह, संयुक्त निदेशक, कृषि कुमायूँ हल्द्वानी, अशोक कुमार जोशी, निदेशक, डेयरी विकास, अवीनाश कुमार, सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग अल्मोड़ा, महेन्द्र पाल, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, प्रदीप कुमार पाण्डे, ए०सी०ई०ओ०,
यू०एस०आर०एल०एम०, देहरादून, मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर सचिव, ऊर्जा विभाग, संदीप भट्ट, उप मुख्य परियोजना अधिकारी, उरेडा, डॉ बी०वी०आर०सी० पुरुषोत्तम, सचिव डेयरी, अशोक कुमार जोशी, निदेशक डेयरी, दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान, डॉ० वी०एन० खाली, निदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी, डॉ० एम०एस० मंडरवाल, रजिस्ट्रार, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल, डॉ० अनिल कुमार, एम०डी०, यू०पी०सी०एल०, आनन्द सिंह अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, चम्पावत, हेमा गैड़ा, अध्यक्ष, जिला पंचायत, अल्मोड़ा, अजय वर्मा, महापौर अल्मोड़ा, गजराज सिंह बिष्ट, महापौर, हल्द्वानी, कल्पना देवलाल, महापौर, पिथौरागढ़,सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, बागेश्वर, रेखा देवी, अध्यक्ष, नगर पंचायत बनबसा, प्रेमा पाण्डेय, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, चम्पावत, गोविन्द वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, लोहाघाट, विपिन कुमार, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, टनकपुर, विकास वर्मा, महापौर, रूद्रपुर, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, चम्पावत,विभिन्न विभागों / संगठनों के प्रतिनिधिगण,विभिन्न विभागों / संगठनों के हितधारक, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

  • हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

  • देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,579)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,293)
  • नैनीताल (6,551)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,208)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश