हल्द्वानी: होटल के कमरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News- हल्द्वानी शहर के रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां कमरे से एक महिला की लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को सील कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रेखा जुहुवाल, निवासी अल्मोड़ा जिले के हीरा डूंगरी के रूप में हुई है। लाश होटल के कमरे के बेड पर पड़ी मिली, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि महिला ने मंगलवार की शाम को होटल में चेक-इन किया था। आज जब काफी देर तक महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो होटल प्रबंधन ने महिला को आवाज लगाई। लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। होटल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
एसपी सिटी कुमार कत्याल ने बताया कि घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास तिवारी होटल की है। पुलिस को आज सूचना मिली थी। फोन करने वाले ने बताया कि होटल का कमरा अंदर से बंद है। अंदर एक महिला है, जो बाहर नहीं आ रही है और कोई जवाब नहीं दे रही है।
इस पर पुलिस की एक टीम तिवारी होटल में गई। तो दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस ने गवाह की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा और देखा कि एक महिला की लाश बेड में पड़ी है, जिसकी उम्र लगभग 58 साल है। महिला की पहचान हो गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


