पिथौरागढ़- चार महिलाओं के हत्यारे ने मौत को गले लगाया , इस हाल में मिला शव
Pithoragarh News: सीमांत पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत गंगोलीहाट के बुरसुम गाव में पत्नी सहित चार महिलाओ की हत्या करने वाले हत्यारोपी संतोष राम 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के आसपास गाव के ही दवाली बगड़ तोक के जंगल मे पेड़ से लटका मिला। एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित 4 हत्याओं के आरोपी संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपी चार हत्या करने के बाद से फरार था।
आरोपी की पुलिस, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन
में जुटी थी। सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल मे एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। हालांकि आरोपित संतोष राम की मौत से चार महिलाओं की हत्या का राज एक राज बनकर रह गया है।
चार हत्याएं करने के बाद से फरार था आरोपी
गंगोलीहाट अंतर्गत बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंट पत्नी चंद्रकला को मार दिया था। उसके बाद बड़ियाठ से काटकर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी, मायके में आई चचेरी बहन माया देवी की हत्या कर दी थी। चार हत्याएं करने के बाद से वह फरार हो गया। घटना से सनसनी फैल गई थी। तब से पुलिस उसे तलाश करने में जुटी हुई थी। पुलिस हत्यारोपी के आत्महत्या करने की आशंका के नजरिए से भी तलाशी अभियान में जुटी हुई थी। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि घटना शुक्रवार सवेरे 5:00 बजे की है, पहले पारिवारिक विवाद हुआ, उसके बाद हत्यारे ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी संतोष राम छोलिया नृत्य करने का काम करता है। कुछ दिनों से संतोष राम का पैर टूट गया था और उसे छोलिया नृत्य का काम भी नहीं मिल रहा था। उसकी जगह पर उसके चचेरे भाई को छोलिया नृत्य का काम मिल रहा था, इसके कारण वह अवसाद में रहने लगा था और घर में लगातार पारिवारिक विवाद हो रहा था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


