Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: जनसुनवाई में गूंजा पीड़ितों का दर्द, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय व सुरक्षा का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: जनसुनवाई में गूंजा पीड़ितों का दर्द, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय व सुरक्षा का भरोसा

Mohan Chandra Joshi February 9, 2026
ख़बर शेयर करें -

जिला प्रशासन का जनता दर्शनः न्याय से लेकर एक्शन तक

नेशनल पैरा ओलंपिक खिलाड़ी की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास; ऑन द स्पॉट डीएम ने एसडीएम को अग्रिम आदेश तक यथा स्थिति बनाए रखने के दिए निर्देश

कोटरा संतूर निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार को दिलाया भूमि कब्जा; डीएम ने थाने से हटवाई निराधार प्राथमिकी

बुजुर्ग को बेटे-बहू से जान का खतरा, डीएम ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के लिए तहसील से मामला जिला कार्यालय मंगवाया,

सेवानिवृत्त शिक्षक की बीमार विधवा को नहीं मिला चिकित्सा प्रतिपूर्ति, शिक्षा अधिकारी से तलब की तत्काल आख्या,

सिंचाई नहर पर कब्जा बना किसानों की मुसीबत, अधिशासी अभियंता को दो दिवस में समाधान करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन; जन सुनवाई में समाधान से लेकर प्रवर्तन एक्शन तक

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़5 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

Dehradun News- जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, रोजगार, शिक्षा, एडीए, नगर निगम से संबंधित कुल 195 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat Job Fair 2026: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित जनसुनवाई में समाज के कमजोर, बुजुर्ग और पीड़ित वर्ग की समस्याएँ स्पष्ट रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित तथा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के सम्मान एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अम्बीवाला निवासी नेशनल पैरा ओलंपिक खिलाड़ी विजय चौधरी ने बताया कि उनकी माता कलावती के नाम दर्ज भूमि पर विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद पड़ोसी महिला द्वारा उनकी भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही एसडीएम को निर्देश दिए कि न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक भूमि में यथास्थिति बनाए रखी जाए।

भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार ने शिकायत की कि वर्ष 2016 में खरीदी गई उनकी भूमि पर मूल खातेदारों में से एक ने अवैध कब्जा कर रखा है और भ्रामक जानकारी देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही एसडीएम एवं तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट में विपक्षी की कार्रवाई को निराधार पाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को शिकायतकर्ता को भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं

डोईवाला निवासी मीना क्षेत्री ने अपने पुत्र व पुत्रवधू से जान-माल का खतरा बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामला तहसील में लंबित होने पर जिलाधिकारी ने इसे तत्काल जिला कार्यालय में स्थानांतरित कर फास्ट ट्रैक सुनवाई कराने के निर्देश दिए।

जौलीग्रांट निवासी बुजुर्ग विधवा लक्ष्मी तोमर ने बताया कि उनके दिवंगत पति शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे। उपचार के दौरान दिए गए ₹1.37 लाख के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी से आज ही स्पष्ट आख्या तलब की।
एटनबाग के काश्तकारों ने सिंचाई नहर पर अवैध निर्माण के कारण खेतों की सिंचाई में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। इस पर अधिशासी अभियंता को दो दिन के भीतर जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

डालनवाला क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा फर्जी जमीन दिखाकर ₹8 लाख की ठगी की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी पुलिस को त्वरित व कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ऋषिकेश निवासी बुजुर्ग छज्जू राम ने पुत्रवधू द्वारा मारपीट और घर से निकालने के दबाव की शिकायत की, जिस पर क्षेत्राधिकारी पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (11 से 17 मई): तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, ऑरेंज और येलो वार्निंग जारी

हरिपुर कलां निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी निजी भूमि व सरकारी सड़क पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कारगी चौक, कुंज विहार निवासी ममता नौटियाल ने बताया कि उनकी गली में सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन उनका घर छोड़ दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डोईवाला निवासी दीपा द्वारा कानूनी सलाह एवं मुकदमे में सहायता हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की मांग पर मामला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया गया।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं

Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
नैनीताल में युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ तल्लीताल पुलिस टीम। Nainital: गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, शव खाई में फेंकने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital: गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, शव खाई में फेंकने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
गहरी खाई में SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी चालक का शव निकालते हुए दृश्य। Pauri Garhwal: 120 मीटर गहरी खाई में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर शव किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Garhwal: 120 मीटर गहरी खाई में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर शव किया बरामद

Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल तहसील और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त का औचक निरीक्षण, तहसील-एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाओं पर सख्ती, लापरवाही पर कड़ा रुख
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त का औचक निरीक्षण, तहसील-एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाओं पर सख्ती, लापरवाही पर कड़ा रुख

Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जा बचत और स्वदेशी उत्पाद अपनाने को लेकर संबोधित करते हुए। देहरादून: सीएम धामी बोले- छोटे-छोटे संकल्पों से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा बचत और स्वदेशी पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी बोले- छोटे-छोटे संकल्पों से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा बचत और स्वदेशी पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली यात्रा की निगरानी। Char Dham Heli Service: आईसीसीसीसी निगरानी में सुरक्षित बनी चारधाम हेली यात्रा, 21 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Heli Service: आईसीसीसीसी निगरानी में सुरक्षित बनी चारधाम हेली यात्रा, 21 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mohan Chandra Joshi May 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं

  • नैनीताल में युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ तल्लीताल पुलिस टीम। Nainital: गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, शव खाई में फेंकने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital: गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, शव खाई में फेंकने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

  • गहरी खाई में SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी चालक का शव निकालते हुए दृश्य। Pauri Garhwal: 120 मीटर गहरी खाई में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर शव किया बरामद
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal: 120 मीटर गहरी खाई में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर शव किया बरामद

  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल तहसील और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त का औचक निरीक्षण, तहसील-एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाओं पर सख्ती, लापरवाही पर कड़ा रुख
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त का औचक निरीक्षण, तहसील-एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाओं पर सख्ती, लापरवाही पर कड़ा रुख

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जा बचत और स्वदेशी उत्पाद अपनाने को लेकर संबोधित करते हुए। देहरादून: सीएम धामी बोले- छोटे-छोटे संकल्पों से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा बचत और स्वदेशी पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: सीएम धामी बोले- छोटे-छोटे संकल्पों से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा बचत और स्वदेशी पर दिया जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (109)
  • उत्तराखंड (24,031)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,343)
  • खेल (350)
  • चंपावत (931)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (581)
  • देहरादून (10,508)
  • नैनीताल (6,207)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (970)
  • यात्रा (380)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,099)
  • रुद्रप्रयाग (684)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 197 प्रतिष्ठानों पर छापे, 169 में मिली गंभीर अनियमितताएं Nainital: गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, शव खाई में फेंकने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार Nainital: गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, शव खाई में फेंकने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार Pauri Garhwal: 120 मीटर गहरी खाई में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर शव किया बरामद Pauri Garhwal: 120 मीटर गहरी खाई में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू कर शव किया बरामद नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त का औचक निरीक्षण, तहसील-एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाओं पर सख्ती, लापरवाही पर कड़ा रुख नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त का औचक निरीक्षण, तहसील-एसडीएम कार्यालय में व्यवस्थाओं पर सख्ती, लापरवाही पर कड़ा रुख देहरादून: सीएम धामी बोले- छोटे-छोटे संकल्पों से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा बचत और स्वदेशी पर दिया जोर देहरादून: सीएम धामी बोले- छोटे-छोटे संकल्पों से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा बचत और स्वदेशी पर दिया जोर