Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हमारा प्रयास सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नियुक्तियां करने का है : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हमारा प्रयास सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नियुक्तियां करने का है : मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi June 29, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड़ स्थित होटल में जागरण संवादी कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड़ स्थित होटल में जागरण संवादी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवादी कार्यक्रम में पधारे साहित्य, संगीत लोकसंस्कृति आदि विधाओं से जुड़े साहित्यकारों एवं अन्य बुद्धिजीवियों का स्वागत करते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम को अभिव्यक्ति का उत्सव बताते हुए इसे युवाओं को साहित्य एवं लोक विरासत से जोड़ने वाला आयोजन बताया।

इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिये की जा रही पहल, कानून व्यवस्था, पलायन पर्यटन एवं तीर्थाटन शहरों पर बढ़ते यातायात दबाव शहरों के नियोजित विकास, यातायात की सुगमता, देवभूमि का मूल स्वरूप बनाये रखने आदि के लिये किये जा रहे प्रयासों पर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हम सबको इसमें सहयोगी बनना होगा। उत्तराखण्ड को अग्रणी एवं आदर्श राज्य बनाने में उन्होंने सभी से सकारात्मक सोच के साथ आगे आने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में पूरे देश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। डबल इंजन की सरकार में देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं जिनके बारे में पहले सोचा नहीं जा सकता था। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड से लोकसभा की पांचों सीटें जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में दिये गये योगदान के लिये प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश का युवा नये ज्ञान विज्ञान के साथ आगे बढ़ रहा है। युवा रोजगार व स्वरोजगार चाहता है। हमारा प्रयास सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नियुक्तियां करने का है। पिछले तीन साल में 14800 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई हैं। प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं की प्रतिभा का सम्मान किया गया है। पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था से युवा एक साथ कई पदों के लिये पात्रता में आ रहे हैं। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो, इसके वैश्विक निवेश सम्मेलन के माध्यम से 3.54 लाख करोड़ के एम.ओ.यू हस्ताक्षर हुए हैं। हजारों करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन, स्वरोजगार योजना, होम स्टे आदि के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा हा रहा है। इससे पहाड़ों से होने वाला पलायन रोकने तथा वीरान गांवों को, आबाद करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है। सड़कों के विकास, हवाई यातायात एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास से चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा दुगने तीर्थ यात्री प्रदेश में आये हैं। केदारनाथ में जहां पिछले साल कुल 19 लाख यात्री आये वहीं 10 लाख यात्री इस वर्ष अब तक आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों की धारण क्षमता का आंकलन के साथ दो नई टाउनशिप विकसित की जा रही है। नये शहरों का नियोजित प्लान के साथ निर्माण तथा पुराने शहरों को व्यवस्थित किये जाने की दिशा में कदम उठाये गये हैं। मसूरी के लिये भी शटल बस सेवा आरंभ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा राज्य की लाइफ लाइन है इसके साथ कैंची धाम सहित अन्य स्थलों पर भी पर्यटकोंआदि की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रियों की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो इस दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। देहरादून सहित अन्य शहरों को जाम से निजात दिलाने के लिये ऐलिवेटेड रोड़ के साथ रिंग रोड़ बनायी जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को प्रस्ताव सौंपे गये हैं। राज्य के समग्र विकास के लिये अगले 25 सालों की चुनौती का सामना करने के लिये योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता अधिनियम लागू कर हमने प्रदेश की जनता से किया वायदा पूरा किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड से निकलने वाली समान नागरिक संहिता की गंगा पूरे देश में जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि जैसे पवित्र भूमि पर लंबे समय से विभिन्न विभागों की सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। सरकार द्वारा अभियान चलाकर ऐसी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह का धर्मांतरण ना हो पाए इसके लिए सख्त कानून का प्रावधान किया गया है। सरकार संपत्ति को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध हमने सख्त कार्रवाई करते हुए दंगा निरोधक कानून बनाया है। जिसके अंतर्गत संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाले से ही उसकी वसूली की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का हमारा प्रयास है। प्रदेश में मित्र पुलिस का भाव शांतिप्रिय लोगों के लिये है। अपराधियों के लिये नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध सशक्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस को दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के बाद युवा छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये राज्य में ही अच्छे संस्थान उपलब्ध हों इस दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातें कम काम ज्यादा के भाव में उनका विश्वास है। सैनिक परिवार से जुड़ा होने के कारण अनुशासन एवं जनहित में सख्त निर्णय लेना उनके स्वभाव में है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, दैनिक जागरण के राज्य सम्पादक कुशल कोठियाल एवं बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हमारा प्रयास सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नियुक्तियां करने का है : मुख्यमंत्री

Related Stories

देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
चम्पावत में सोलर कार बनाने वाले युवा नवाचारी राहुल नरियाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

  • चम्पावत में सोलर कार बनाने वाले युवा नवाचारी राहुल नरियाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित

  • बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,840)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,554)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,415)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,232)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण