Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारे बेहतर भविष्य के लिये इन महान आत्माओं ने अपना वर्तमान और भविष्य दोनों कुर्बान किया है, उत्तराखण्ड की जनता इन वीरों की सदैव ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि इन महान लोगों ने स्वयं का बलिदान इसीलिए दिया था कि उत्तराखंड अलग राज्य बनकर ही सच्चे अर्थो में उनके सपनों को पूरा कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं एक आंदोलनकारी होने के नाते आंदोलनकारियों के परिवार की पीड़ा समझ सकते है। खटीमा गोलीकांड को याद कर आज भी खटीमा वासियों सहित पूरे उत्तरखण्ड के लोगों का दिल सहम जाता है। पृथक राज्य निर्माण के लिए सबसे पहली शहादत खटीमा की धरती पर दी गई थी और इस शहादत के फलस्वरूप हम पृथक राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान बना पाएं हैं, जो खटीमावासियों के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा एक-एक पल राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित है। देवभूमि के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसमे अब युवाओं की योग्यता, प्रतिभा और क्षमता को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री ने खटीमा गोली कांड की 30वीं बरसी पर अपना बलिदान देने वाले उत्तराखंड के महान सपूत स्व. भगवान सिंह सिरौला, स्व. प्रताप सिंह , स्व. रामपाल, स्व. सलीम अहमद, स्व. गोपीचंद, स्व. धर्मानन्द भट्ट तथा स्व. परमजीत सिंह को नमन करते हुए कहा कि 1 सितंबर, 1994 को हुए खटीमा गोली कांड का दर्द हम कभी नहीं भूल सकते है। वे सभी उत्तराखंड का विकास और उत्थान चाहते थे, विश्वास था कि उत्तराखंड अलग राज्य बनकर ही सच्चे अर्थों में उनके सपनों को पूरा कर सकता है। इन महान आत्माओं के बलिदान और उनके त्याग को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी मिलकर उनके सपनों का उत्तराखंड बनाएं। हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारा एक-एक पल राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम प्रदेश में कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन की अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने से लेकर विभिन्न योजनाओं के जरिए जन-जन का उत्थान सुनिश्चित करने के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। औद्योगिकीकरण, पर्यटन और कृषि के क्षेत्र में विकास कर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक नीति, स्टार्टअप नीति और सर्विस सेक्टर नीति सहित अनेक नई नीतियां लाकर हम नवाचार के साथ कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार जल, जंगल और ज़मीन के संरक्षण पर कार्य करते हुए इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों हेतु 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी लागू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलन में नारी शक्ति की भी बड़ी भूमिका रही है। नारीशक्ति को नमन करते हुए हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण’ लागू करने का ऐतिहासिक कार्य भी किया है, वहीं दूसरी ओर, शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों को प्रतिमाह 3000 रूपए पेंशन भी दी जा रही है। जबकि जेल गए, घायल और सक्रिय आंदोलनकारियों को क्रमशः 6000 और 4500 रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को स्कूलों और कॉलेजों में निःशुल्क शिक्षा, सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा और उनके आश्रितों को पेंशन की सुविधा भी प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक राज्य की परिकल्पना में हमारे प्रदेश की डेमोग्राफी संरक्षित रखने की चिंता भी शामिल थी। हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाए रखने पर लगातार कार्य कर रही है। हमने सख्त धर्मान्तरण विरोधी कानून लागू करने के साथ ही अवैध अतिक्रमण को हटाकर 5000 एकड़ सरकारी जमीन को लैंड जिहाद से मुक्त करवाया है। इसके साथ ही प्रदेश में सुख, शांति और समानता सुनिश्चित करने के उद्देश से दंगा रोधी कानून और समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐतिहासिक कार्य भी हमारी सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नीति आयोग द्वारा जारी सतत् विकास लक्ष्य की रैंकिंग में उत्तराखंड को पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है जो राज्य के विकास के प्रति हमारे प्रयासों को दर्शाता है।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है, विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शीघ्र ही ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में एक इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी स्थापित की जाएगी जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 16 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां दी है। आपदा प्रबंधन के तहत 25 करोड़ की धनराशि आपदा प्रभावितों की सहायता हेतु जनपद को जारी की गई है, अबतक 12 करोड़ 68 लाख रूपये की धनराशि आपदा प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने आपदा निर्माण मानकों के कार्यों में शिथिलिकरण व धनराशि बढ़ाये जाने के लिए प्रधानमंत्री व ग्रहमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए “विकल्प रहित संकल्प“ के अपने मूल मंत्र के साथ प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने सभी शहीदों एवं आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारी किसी परिवार का नहीं बल्कि राज्य एवं देश की अनमोल धरोहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह राणा, शिव अरोड़ा, भुवन कापड़ी, भाजपा जिलाध्क्ष कमल जिन्दल, उत्तराखंड मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, राजपाल सिंह,पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत, काशी सिंह ऐरी ,दान सिंह रावत ,रमेश जोशी उर्फ रामू भाई, संतोष अग्रवाल, विवेक सक्सेना,जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ,पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह बिष्ट, सहित क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित थी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

Related Stories

हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
चमोली में जनसंवाद शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
गोपेश्वर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
बागेश्वर में 22 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले की जानकारी देते जिला सेवायोजन कार्यालय। Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रोजगार

Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

  • चमोली में जनसंवाद शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

  • गोपेश्वर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

  • चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

  • हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,778)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,435)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (667)
  • देहरादून (10,870)
  • नैनीताल (6,384)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,075)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट