Uttarakhand:धामी सरकार की उपनल कर्मचारियों को बड़ी सौगात, आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने समान कार्य-समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। शासन ने इससे लाभान्वित होने वालों की कट आफ डेट 2018 रखी है ,यद्यपि पहले चरण में वर्ष 2015 से पूर्व से विभिन्न विभागों में अब तक 10 वर्ष की न्यूनतम सेवा देने वाले उपनल कर्मियों को इसके दायरे में लिया जाएगा।
शेष को चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2028 तक इसके दायरे में लिया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग दो माह के भीतर उपनल कर्मियों से अनुबंध करेंगे।
प्रदेश में इस समय विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक उपनल कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस आदेश के से करीब 10 से 12 हजार उपनल कर्मियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मियों को समान पद समान वेतन देने का निर्णय लिया था।



सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को समान वेतन देने के शासनादेश पर मंत्री का धन्यवाद किया।
मंत्री गणेश जोशी ने सभी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


