Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रामपुर तिराहा कांड की 30वीं बरसी : सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन , की यह बड़ी घोषणाएं
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रामपुर तिराहा कांड की 30वीं बरसी : सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन , की यह बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi October 2, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

रामपुर, गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की शहीद स्थल रामपुर में लगाई जाएगी प्रतिमा : मुख्यमंत्री।

शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ।

उत्तराखंड राज्य के बेहतर भविष्य के लिए दिया आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान।

मातृशक्ति और युवाओं को आगे आकर, समाज का प्रहरी बनकर डेमोग्राफी को संरक्षित करने का दायित्व निभाना है।

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लाने की तैयारी कर रही है राज्य सरकार।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल के लिये भूमि दान करने वाले दिवंगत महावीर शर्मा की प्रतिमा का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान एवं परिश्रम से हमें उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है। पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों को अनेकों यातनाओं और अत्याचारों को सहना पड़ा था। 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहे पर घटित हुए गोली कांड राज्य आंदोलन का सबसे क्रूर और गहरा जख्म देने वाला अध्याय रहा। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने जा रहे आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचारों से मिले घावों को कोई भी उत्तराखंडवासी भुला नहीं सकता।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए आंदोलनकारियों ने अपना वर्तमान बलिदान कर दिया था। उत्तराखण्ड की जनता सदैव इन वीरों की ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा राज्य निर्माण आंदोलन में राज्य की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग किया, राज्य की महिलाएं कभी अत्याचारों के आगे नहीं झुकी। जिस राज्य के निर्माण के लिए हमारे आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर दिए। राज्य सरकार उस उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हेतु रात दिन कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।विकल्प रहित संकल्प के मूलमंत्र पर चलते हुए उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं के जरिए राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू किया है । शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों को पेंशन देने के साथ ही, आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले और घायल हुए सभी सक्रिय आंदोलनकारियों को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। राज्य आंदोलनकारियों को बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक राज्य की परिकल्पना में हमारे प्रदेश की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने की चिंता भी शामिल थी। राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डेमोग्राफी को संरक्षित करने का का दायित्व हर किसी ने निभाना है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में सख्त धर्मांतरण रोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाने का कार्य जारी है। अब तक 5000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। राज्य में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून भी लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को समान अधिकार देने उद्देश से समान नागरिक संहिता का अधिनियम पास किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बहुत जल्द उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को लाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सभी स्टेकहोल्डर, विशेषज्ञों, आंदोलनकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा नीति आयोग द्वारा जारी किए गए सतत् विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है जिसकी वजह से हमारे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने शुरु हो गए हैं। राज्य GDP की तर्ज पर GEP की गणना करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब तक हम आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने शहीद राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों की बदौलत हमें राज्य मिला है। उन्होंने कहा रामपुर तिराहा कांड सत्य और अहिंसा की कड़ियों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखंड की महिलाओं ने इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा सन 2000 में तीन राज्यों का गठन हुआ था। जिसमें उत्तराखंड राज्य विकास के क्षेत्र में सबसे आगे है। केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव , उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन समिति विनय रौहेला, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा ( मुजफ्फरनगर) सुधीर सैनी , मीनाक्षी स्वरूप, सचिव हरिचंद्र सेमवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर की यह बड़ी घोषणाएं देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड रामपुर तिराहा कांड की 30वीं बरसी : सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन

Related Stories

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के दौरान बारिश और तेज हवाओं का दृश्य। उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
माँ अवंतिका मंदिर लालकुआँ में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथि और धार्मिक-सामाजिक हस्तियां। लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
केदारनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर रहे हैं। सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें नैनीताल जिले में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासनिक कार्रवाई को दर्शाया गया है। नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के दौरान बारिश और तेज हवाओं का दृश्य। उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें

  • माँ अवंतिका मंदिर लालकुआँ में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथि और धार्मिक-सामाजिक हस्तियां। लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम

  • केदारनाथ धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

  • सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर रहे हैं। सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (436)
  • अल्मोड़ा (603)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,247)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,374)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (603)
  • देहरादून (10,604)
  • नैनीताल (6,263)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,002)
  • यात्रा (389)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (699)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें उत्तराखंड का मौसम: 8 जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; कल का IMD पूर्वानुमान भी जानें लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम लालकुआँ में ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन, श्रद्धा और संस्कृति का संगम केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, 39 दिनों में 10 लाख से अधिक ने किए बाबा केदार के दर्शन Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई