Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: विजय दिवस पर CM धामी ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि ,की ये घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: विजय दिवस पर CM धामी ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि ,की ये घोषणा

Mohan Chandra Joshi December 16, 2024
ख़बर शेयर करें -

1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध, विजय दिवस समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

सीएम बोले बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए 1971 के युद्ध में भारत के लगभग 39 सौ जवान शहीद हुए, वही बांग्लादेश अब सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आकर हमारे देश के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया है।

सोमवार को गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1971 के य़ुद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने 1971 के युद्ध में न केवल राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा की बल्कि अपने अद्वितीय रण कौशल द्वारा दुश्मन को चारों खाने चित्त भी कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ा गया यह युद्ध स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है। 1971 के युद्ध में हमारी सेना ने विश्व को दिखा दिया कि भारत न केवल अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता और न्याय की रक्षा के लिए भी खड़ा हो सकता है। इस युद्ध में हमारी तीनों सेनाओं ने मात्र 13 दिनों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस युद्ध में पाकिस्तान के लगभग एक लाख सैनिकों ने 16 दिसंबर 1971 को हमारी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जो दुनिया के सैन्य इतिहास में एक अद्वितीय घटना के रूप में दर्ज है। उस युद्ध में लगभग 39 सौ भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए, जिनमें वीरभूमि उत्तराखंड के 255 बहादुर सपूत भी शामिल थे। तब हमारे प्रदेश के 74 सैनिकों को अपने अदम्य साहस और शौर्य के लिए विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित भी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Somnath Swabhiman Parv: नैनीताल से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का पहला दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

गोली का जवाब गोलों से दे रही है सेना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पूर्व सेना के शौर्य को भी राजनीतिक चश्मे से आंकने का प्रयास किया जाता था। तब दुश्मन के हमला का जवाब देने के लिए भी सेना को आदेश लेना पड़ता था, लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की सेनाओं को युदध् के समय गोली चलाने के लिए आदेश की आवश्यकता नहीं पड़ती है, सेना अब बढ़े हुए मनोबल से गोलियों का जवाब गोलों से दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना तो पहले भी शक्तिशाली ओर पराक्रमी थी, लेकिन तब नेतृत्व के कारण सेना को साजो सामान के मामले में न्याय नहीं मिल पाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सेना के पराक्रम और बलिदान को सर्वोच्च सम्मान देती है। आज भारतीय सेना को प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारत न केवल अपनी रक्षा जरूरतों में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि विभिन्न देशों को रक्षा सामग्री निर्यात करने में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

प्रदेश सरकार सैनिक कल्याण के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने जहां एक ओर सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ाने का काम किया है वहीं शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी निर्णय लिया है। साथ ही, वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को मिलने वाली एकमुश्त अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनुदान राशि को लेकर परिवार में कोई मतभेद ना हो, इसके लिए राज्य सरकार ने शहीदों के माता-पिता और पत्नी दोनों को समान रूप से अनुदान राशि में अधिकार देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो खुद एक सैनिक पुत्र हैं, इसलिए आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक बदलाव को देखकर उन्हें भी अत्यंत हर्ष का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश

“धूल से फूल“ बनाना और “धूल में मिलाना“ भी जानते हैं

मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें बंगलादेश में रहने वाले हिंदुओ की चिंता है। उन्होंने कहा कि छोटी – छोटी घटना पर कैंडिल मार्च के साथ ही संसद बाधित करने वाले अब पूरी तरह गायब हैं। ये कौन लोग हैं जिन्हें केवल वोट के लिए बांग्लादेश का नरसंहार तक नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अपनी चिंताओं से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति और सहिष्णुता का पक्षधर रहा है, लेकिन हमारी सद्भावना को हमारी कमजोरी समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए। हम अगर “धूल से फूल“ बनाना जानते हैं तो हम “धूल में मिलाना“ भी जानते हैं।

पीएम करते हैं उत्तराखंड की चिंता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर विशिष्ट अवसर पर उत्तराखंड की चिंता करते हैं। उन्होंने केदारनाथ की धरती से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होने जा रहा है, अब राज्य सरकार इसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में बढ़ रही है। राज्य विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। नीति आयोग के इंडेक्स में देश के अंदर उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है, राज्य में अब बेरोजगारी भी घटी है। प्रदेश सरकार प्रति व्यक्ति आय भी दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को देवभूमि, वीरभूमि के साथ ही खेलभूमि के रूप में भी स्थापित करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी

वीरांगनाओं और वीरमाताओं को निःशुल्क बस यात्रा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को भी परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की है। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने 1971 युद्ध के वीर सैनिकों और वीरनारियों का भी सम्मान किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की प्रमुख सैनिक शक्ति बन गया है। आज 70 से अधिक देशों को रक्षा निर्यात हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शहीदों के याद में सैन्य धाम बनकर तैयार हो गया है, जल्द ही सैन्य धाम का लोकार्पण होने जा रहा है।

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए साबित किया है कि दुनिया में यदि कोई भी ताकत भारत को आंख दिखाने का काम करेगी तो भारत उसे सबक सिखाना भी जानता है।

इस मौके पर विधायक खजान दास, दर्जाधारी विश्वास डाबर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, निदेशक सैनिक ब्रिगेडियर कल्याण अमृत लाल (से.नि), मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (से.नि), ब्रिगेडियर के.जी बहल (से.नि) एवं पूर्व सैन्य अधिकारी और वीरांगनाएं उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करतीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन। Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
सचिवालय में इको-टूरिज्म गतिविधियों की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
यूकॉस्ट परिसर में देहरादून साइंस सिटी परियोजना का निरीक्षण करते और विज्ञान एवं नवाचार नीति कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
फाइल फोटो में मृतक केतन लाल और दिवाकर डिमरी, जिनके खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तराखंड के केतन लाल हत्याकांड में बड़ा मोड़, मृतक समेत दो पर पॉक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

उत्तराखंड के केतन लाल हत्याकांड में बड़ा मोड़, मृतक समेत दो पर पॉक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश

  • देहरादून सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करतीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन। Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट

  • सचिवालय में इको-टूरिज्म गतिविधियों की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी

  • यूकॉस्ट परिसर में देहरादून साइंस सिटी परियोजना का निरीक्षण करते और विज्ञान एवं नवाचार नीति कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,756)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,432)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (664)
  • देहरादून (10,862)
  • नैनीताल (6,378)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,073)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (504)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (893)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त तक आएगी ट्रैकिंग पॉलिसी देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी देहरादून साइंस सिटी बनेगी नवाचार की नई राजधानी: सीएम धामी