Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के सभी जनपदों में खोले जाएंगे वृद्ध आश्रम – मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • चमोली

उत्तराखंड के सभी जनपदों में खोले जाएंगे वृद्ध आश्रम – मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi September 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से किया संवाद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉच किया एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की इस वित्तीय वर्ष की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि दिव्यांग युवक-युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये किया जायेगा। दिव्यांग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु आय सीमा को समाप्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक वृद्धाश्रम की व्यवस्था की जायेगी।
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद से ही उन्हें राज्य के मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवाद के पीछे भी उनका यही मंतव्य था कि वो सबकी समस्याओं, आवश्यकताओं को सीधे तौर पर जान सकें, जिससे उनके समाधान के लिए और अधिक ठोस कदम उठाए जा सकें। कहा कि कई बार सरकार के स्तर पर नीतियाँ और योजनाएँ तो बन जाती हैं, परन्तु उन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिल पाता है जब वे जमीनी स्तर तक पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से पहुँचें। साथ ही लाभार्थी भी ये महसूस करें कि सरकार ने उनकी ज़िंदगी को आसान और बेहतर बनाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण के निरंतर प्रयास किए जा रहें हैं। प्रधानमंत्री ने ही सर्वप्रथम “विकलांग” की जगह “दिव्यांग” शब्द को अपनाकर दिव्यांगजनों में आत्मसम्मान का संचार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांग सशक्तिकरण अधिनियम 2016, सुगम्य भारत अभियान, ए.डी.आई.पी. योजना, दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना, दिव्यांगजन स्वालम्बन योजना तथा दिव्यांगजन छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजना जैसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 96 हज़ार से अधिक दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान की जा रही है। जहां एक ओर 18 वर्ष से अधिक आयु के 86 हज़ार से अधिक दिव्यांगजनों को 1500 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है, वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 8 हज़ार से अधिक दिव्यांग बच्चों के भरण-पोषण एवं देखभाल हेतु प्रतिमाह 700 रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य के दौरान दिव्यांग हुए लोगों को तीलू रौतेली पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 12 सौ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही, 4 फुट से कम ऊँचाई वाले व्यक्तियों को बौना पेंशन के माध्यम से प्रतिमाह 12 सौ रुपए भी प्रदान किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में “दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। आज इस योजना से जुड़े सॉफ्टवेयर के लोकार्पण से योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों को मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन पहले ही देहरादून में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जहां दिव्यांगजनों विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को Early Intervention की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में ऐसे दिव्याशा केंद्र राज्य के समस्त जनपदों में खोलने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 6 लाख वृद्धजनों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इसके साथ ही सरकार राज्य के सभी जनपदों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था भी सुदृढ़ कर रही है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवन निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संचालित वृद्धाश्रम भी कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बदलते समय के साथ रिश्तों में आई चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू किया है। इसके माध्यम से हमारे बुजुर्गों को यह कानूनी अधिकार प्राप्त हो जाता है कि वे अपने बच्चों या कानूनी उत्तराधिकारियों से भरण-पोषण की मांग कर सकें। उन्होंने वरिष्ठजनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका ये बेटा कभी आपके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देगा।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद नवीन वर्मा, शांति मेहरा, सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अदह्यांकी, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र, निदेशक समाज कल्याण चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात। Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की शिष्टाचार भेंट Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात। Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की शिष्टाचार भेंट Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

  • हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (643)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,816)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,406)
  • नैनीताल (6,605)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित