Indane सिलेंडर अब इन नए नंबरों पर भी बुक करें, 24×7 सुविधा उपलब्ध
ग्राहक अब नए Missed Call और IVRS नंबरों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं
पहले से मौजूद नंबर भी 24×7 सेवा के लिए सक्रिय हैं
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा—सिस्टम पर दबाव कम करने के लिए घबराकर बार-बार बुकिंग न करें
एलपीजी गैस सिलेंडर की डिमांड बढ़ने पर Indane ने जारी किए नए बुकिंग नंबर
नई दिल्ली। देश में ईरान और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी गैस सिलेंडरों की मांग में अचानक उछाल आया। कई शहरों में लोग पैनिक मोड में सिलेंडर बुकिंग के लिए कॉल कर रहे थे, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ गया। कुछ क्षेत्रों में डीलरशिप और स्थानीय दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी की शिकायतें भी मिलीं।
Indane ने जारी किए नए बुकिंग नंबर
देश की प्रमुख एलपीजी कंपनी Indane ने ग्राहकों की सुविधा के लिए सिलेंडर बुकिंग के नए नंबर जारी किए हैं। ग्राहक अब इन नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर या IVRS के जरिए बुकिंग कर सकते हैं:
Missed Call नंबर: 8927225667
IVRS नंबर: 8391990070
इसके अलावा पहले से मौजूद नंबर भी काम कर रहे हैं:
अखिल भारतीय Missed Call नंबर: 8454955555
WhatsApp नंबर: 7588888824
कस्टमर केयर: 1800-2333-555 (24×7, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं)
पेट्रोलियम मंत्रालय की अपील
पेट्रोलियम मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में क्रूड और डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराकर बार-बार एलपीजी बुकिंग न कराएँ।
साथ ही मंत्रालय ने बताया कि कामर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन की ओर बढ़ाया जा रहा है, और जिन्हें तुरंत PNG कनेक्शन दिया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में
सरकार और गैस कंपनियां लगातार सिलेंडर डिलीवरी सुनिश्चित करने में लगी हैं। नए नंबरों के जुड़ने से कॉल सिस्टम पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक सेवा मिलेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


