Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : बड़ा खुलासा .. मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर की निर्मम हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand : बड़ा खुलासा .. मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर की निर्मम हत्या

Mohan Chandra Joshi January 3, 2024
ख़बर शेयर करें -

किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा , आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र में हुए 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा हो गया है। किशोर की जान मां के अवैध सबंधों के चलते गई। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे। जो कि उन्हीं का रिश्तेदार था।

कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हत्या मां के अवैध संबंधों के चलते गई। एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव मिला था। जिसकी पहचान यश उर्फ कृष के रूप में हुई थी। उसके सिर में गहरे घाव थे। मामले की जांच में सामने आया कि किशोर की हत्या उसके ही किसी परिचित ने की थी।

पुलिस ने किशोर के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे। जिसका यश हमेशा विरोध करता था। जिस कारण उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 31 जनवरी की रात वो यश को अपने साथ ले गया। फिर उसने उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा हरेला पर्व, मुख्य सचिव ने एक्शन प्लान के दिए निर्देश

आरोपी ने बताया कि उसने यश की हत्या के बाद इसके सिर पर पत्थरों से कई बार वार किया। इसके बाद उसने उसका शव गंगा किनारे फेंका और वहां से फरार हो गया। किसी को शक ना हो इसलिए अगले दिन खुद ही आरोपी ने शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें घटनाक्रम का विस्तृत विवरण

नव वर्ष एक जनवरी को बाल्मिकी बस्ती थाना कनखल निवासी संयोगिता पत्नी स्व0 जितेन्द्र द्वारा अपने बेटे यश उर्फ कृष उम्र 17 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में दी गई शिकायत के आधार पर थाना कनखल पर तत्काल प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थी।

घटना के तमाम पहलुओं को फिजिकली चैक करते हुए हर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर संभावित अभियुक्त अमित कटारिया को जगजीतपुर क्षेत्र से उस वक्त दबोचने में कामयाबी हासिल की जब वह मृतक के फोन और घटना के दिन पहनी गई खून से सनी टी शर्ट को लेने के लिए जा रहा था।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जानकारी मिली कि संयोगिता हत्यारोपी अमित कटारिया की रिश्ते में चाची लगती है जो अपने पति के मरने के बाद कनखल स्थित मकान में अपने बच्चों के साथ रहती थी। मृतक यश उर्फ कृष इन्ही का इकलौता बेटा था। करीब 5 -6 वर्ष से अभियुक्त अपनी चाची के संपर्क में था एवं धीरे-धीरे संबंधों में प्रगाढ़ता लाते हुए दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।
मौहल्ले में अवैध संबंधों की चर्चा चलने पर संयोगिता द्वारा एक मकान मिस्सरपुर में पहले की ली हुई जमीन पर बनवाया गया जिसका सारा काम देखरेख अमित कटारिया के द्वारा किया गया। अब दोनों को तालुकात बनाने में कोई दिक्कत नहीं थी।
विगत दो माह से कृष संयोगिता और अमित कुमार को मिलने में मना करता था इस बात की जानकारी संयोगिता ने अमित को दी ।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे


अवैध संबंधों में बाधा बनने के चलते अमित ने योजनाबद्ध तरीके से इसे 31 दिसंबर की रात्रि अपने साथ ले गया और सबसे पहले अपने परिचित राहुल और विशाल के साथ मिस्सरपुर के आसपास चारों लोगों ने शराब पी। शाम 7:00 बजे के आसपास अमित ने उन दोनों लड़कों को घर भेज दिया और यश को ज्वालापुर खरीददारी के लिए ले गया। उसके बाद यश को बैरागी के पास ले जाकर फिर शराब पिलाई और जब कृष नशे में हो गया तो पहले रस्सी से गला दबाकर और फिर सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी।
तत्पश्चात अभियुक्त ने शव और स्कूटी बैरागी के पास ढलान में नीचे नदी की ओर लुडका दी ताकि घटनाक्रम को एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। घर लौटकर वह रात भर सोया नहीं और रात्रि में 1:00 बजे के आसपास वह मिस्सरपुर चला गया। हत्या करते वक्त उसके जूते व मौजों में खून के छीटें लग गए थे।
अभियुक्त की निशादेही पर मृतक यश उर्फ कृष का मोबाईल फोन व अभियुक्त अमित के द्वारा पहनी गयी टीशर्ट बरामद की गयी। अभियुक्त अमित कटारिया को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
हत्यारोपी अभियुक्त —
अमित कटारिया उर्फ खली पुत्र अशोक कटारिया निवासी रविदास बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार
ये सामान हुआ बरामद —
1- मृतक यश का आई फोन मोबाईल
2- अभि0 द्वारा घटना के समय पहनी गयी खूनालुदा टी शर्ट
पुलिस टीम
1- सीओ सिटी जुही मनराल, प्रभारी निरीक्षक अमरचन्द शर्मा, एसएसआई बबलू चौहान, एसआई भजराम चौहान, कमल कांत रतूडी, धनराम शर्मा, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिहं, रविन्द्र तोमर, कांस्टेबल मनीष रावत, बलवंत सिहं, सतेन्द्र सिहं, उमेद सिहं, अरविन्द नौटियाल, संजू सैनी का सहयोग रहा। Haridwar News

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : बड़ा खुलासा .. मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर किशोर की निर्मम हत्या uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार

Related Stories

हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड में चल रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, शिविरों के माध्यम से लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ। Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
मणिपुर हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के दोनों जवानों की फाइल फोटो। Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
उत्तराखंड स्थित श्री बदरीनाथ धाम मंदिर की फाइल फोटो। बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बदरीनाथ दान-चढ़ावा मामला: जांच के लिए शासन ने उच्चस्तरीय समिति गठित की; आरोपित वैयक्तिक सहायक निलंबित

Mohan Chandra Joshi July 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड में चल रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, शिविरों के माध्यम से लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ। Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ

  • मणिपुर हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के दोनों जवानों की फाइल फोटो। Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,695)
  • उधमसिंह नगर (1,294)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (657)
  • देहरादून (10,824)
  • नैनीताल (6,367)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,061)
  • यात्रा (402)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,133)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (890)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे Haridwar News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में झमाझम बारिश, 9 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ Uttarakhand News: CM धामी की पहल पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 46 हजार से अधिक लोगों ने लिया लाभ Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक Uttarakhand News: मणिपुर उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा Uttarakhand News: सीएम धामी के दो बड़े फैसले, विकास योजनाओं के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा