उत्तराखंड- (दुखद) भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई ममेरी बहन

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से दुखद खबर सामने आई है , रामनगर में एक बहन अपने भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। जैसे ही उसे वैष्णो देवी यात्रा पर गए भाई की हृदयगति रुकने से मौत होने की खबर मिली, उसे भी हार्टअटैक आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रामनगर के बम्बाघेर निवासी मसालों का कारोबार करने वाले देवेश अग्रवाल (48), अपने पत्नी तृप्ति, बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल और उज्ज्वल अग्रवाल के साथ शुक्रवार को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को यह परिवार कटरा पहुंचा। बताया जा रहा है कि शाम को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए चारों ने सीढ़ियां चढ़नी शुरू कीं। इसी दौरान देवेश अग्रवाल के सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि देवेश की मौत की खबर जब रामनगर में उनकी ममेरी बहन स्वाति अग्रवाल (40) पत्नी विशाल अग्रवाल निवासी मोतीमहल को मिली तो वह परेशान हो गईं। उनके सीने में भी दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वाति अग्रवाल के पति खाद्य तेल के कारोबारी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा मनन बड़ा है और बेटी मान्या छोटी है। वैष्णो देवी से कारोबारी का शव रामनगर लाया गया। रविवार देर शाम श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शहर के व्यापारियों के साथ ही तमाम लोग शामिल हुए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन