Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat: जिला अस्पताल चंपावत का रात्रि निरीक्षण; मरीजों की सुविधा सर्वोपरि – जिलाधिकारी मनीष कुमार”
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • स्वास्थ्य

Champawat: जिला अस्पताल चंपावत का रात्रि निरीक्षण; मरीजों की सुविधा सर्वोपरि – जिलाधिकारी मनीष कुमार”

Mohan Chandra Joshi June 27, 2025
ख़बर शेयर करें -

रात्रि निरीक्षण में जिलाधिकारी ने मरीजों से जाना हालचाल, डॉक्टरों से लिए सुधार के सुझाव

Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार देर रात्रि जिला चिकित्सालय चंपावत का निरीक्षण कर रात्रि में मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा चिकित्सकों और स्टाफ के लिए उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, आईसीयू, पोस्ट ऑपरेशन वार्ड, लेबर रूम, नर्सिंग स्टाफ रूम, डॉक्टर्स रूम, कैंटीन सहित संपूर्ण अस्पताल परिसर का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं की भी समीक्षा करते हुए उनकी कार्यशीलता, तकनीकी स्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सेवा की गुणवत्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उपचार की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रामीचंद सहित अन्य मरीजों से भी हालचाल जाना और उनके परिजनों से भी फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें नर्सिंग स्टाफ रूम में सीलन एवं क्षतिग्रस्त टाइल्स की मरम्मत, डस्टबिन पर नाम अंकित करने, आईसीयू वार्ड में उपयुक्त पार्टिशन की व्यवस्था, तथा सिस्टर और डॉक्टर कक्षों को व्यवस्थित एवं सुसज्जित करने जैसे निर्देश शामिल हैं। उन्होंने प्रत्येक बेड के पास मरीजों के सामान रखने हेतु रैक लगाए जाने तथा जटिल चिकित्सा मामलों के लिए पृथक वार्ड स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

डॉक्टरों द्वारा बताई गई एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही उन्होंने अस्पताल की वेबसाइट/पोर्टल को आधुनिक स्वरूप देने के निर्देश दिए, जिसमें खाली बेड, डॉक्टरों की उपलब्धता, ओपीडी समय, विभागवार सेवाएं इत्यादि की जानकारी आमजन को सरलता से उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सुरक्षा और व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में शू रैक, परिसर के साइनेज को सुंदर और स्पष्ट रूप देने, लेबर रूम व कैंटीन की सफाई एवं रख-रखाव सुधारने, और परिसर में हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ओपीडी परिसर में टीवी डिस्प्ले लगाए जाने तथा प्रतीक्षारत मरीजों और तीमारदारों के लिए शेड व बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में समस्त विभागों की जानकारी दर्शाने हेतु लेआउट प्लान प्रदर्शित करने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से यह भी जानकारी ली कि मुख्य रूप से किन कारणों से मरीज अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें किन प्रकार की सेवाएं अपेक्षित होती हैं। साथ ही निर्माणाधीन डायग्नोस्टिक विंग और पार्किंग क्षेत्र की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा की स्थिति का अवलोकन करते हुए मरीजों के परिजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की आवासीय सुविधा की स्थिति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. एस. ह्यांकी सहित चिकित्सालय का संपूर्ण चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,663)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,573)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली