नैनीताल जिले में निजी विद्यालयों की अतिरिक्त एवं नियमविरुद्ध शुल्क वसूली के खिलाफ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई का असर सामने आया है। जांच में 87 स्कूलों में अनियमित शुल्क वसूली की पुष्टि के बाद 46 विद्यालयों ने ₹39.05 लाख की राशि अभिभावकों को वापस की है। वहीं ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और पंजीकरण शुल्क में भी संशोधन कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।... Read More
Latest News
अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, उत्पीड़न, सेवा बहाली, पदोन्नति और जातिगत भेदभाव जैसे मामलों पर सुनवाई हुई। 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण आयोग की त्वरित न्याय प्रक्रिया की प्रभावशीलता को दर्शाता है। अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अधिकारियों से आयोग के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।... Read More
श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में होने वाले जागरा मेला-2026 को इस बार वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 13 सितंबर की रात पारंपरिक जागर और 14 सितंबर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।... Read More
अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित वड्यूडा गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन को प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सरकारी सहायता बिना देरी पहुंचाने के निर्देश दिए।... Read More
अल्मोड़ा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़ी आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम अंशुल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने और पात्र गतिविधियों के नए प्रस्ताव तैयार कर नाबार्ड को भेजने पर जोर दिया।... Read More
डीएम आशीष चौहान के निर्देशन में देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों की औचक जांच के दौरान छह प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 9,500 रुपये जुर्माना वसूला गया और करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया।... Read More
फार्मेसी अधिकारियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। 391 फार्मेसी अधिकारी पदों को क्रियाशील करने, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 पर रिपोर्ट और चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित देयकों के भुगतान को लेकर समयसीमा तय की गई है।... Read More
देहरादून जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन से वंचित पात्र बुजुर्गों को चिन्हित कर आवेदन कराने का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग दिया जाएगा, जबकि प्रशासन ने 30 सितंबर तक आवेदनों को नियमानुसार अग्रसारित करने का लक्ष्य रखा है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास के लिए शोध, नवाचार और डेटा आधारित नीति निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में रोजगार, आर्थिक विकास, पर्यावरण, अवस्थापना और तकनीक आधारित सुशासन समेत प्रमुख क्षेत्रों पर रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड सरकार की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार के अवसर देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोर दिया। पशुपालन और गन्ना विभाग में 101 युवाओं की नियुक्ति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।... Read More



Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति