Latest News

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विल्ला नौगांव स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत ₹1.79 करोड़ की धनराशि पर आभार जताया। मंदिर 65 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। विधायक ने रुद्रेश्वर महादेव मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए कुल ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। इसमें विद्यालयों की क्षतिग्रस्त आधारभूत सुविधाओं की मरम्मत, बाढ़ सुरक्षा, आपदा प्रभावित मार्गों का पुनर्निर्माण, हेलीपैड निर्माण, आपदा प्रबंधन उपकरणों के रख-रखाव सहित अन्य कार्य शामिल हैं।... Read More
सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मामलों पर CM ने अधिकारियों से मांगी जानकारी देहरादून, 11 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर विभागीय पदोन्नति, पुरानी पेंशन, रिक्त पदों पर भर्ती, वेतनमान और संवर्ग से जुड़ी अन्य मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मांगों एवं समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।... Read More
तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने चमोली प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने और ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर तत्काल काम करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
उत्तराखंड में 11 अगस्त को उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन घंटे में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका है। 12 से 14 अगस्त तक भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।... Read More
रुद्रपुर में रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान संतोष यादव और उनकी पत्नी सुनीता यादव के रूप में हुई है। दोनों सोमवार शाम खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे के एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।... Read More
उत्तराखंड में सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ घंटों के लिए कई पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। 11 अगस्त को भी नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में भूस्खलन, नदी-नालों के उफान और जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है।... Read More
चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से बैली ब्रिज बह गया। इससे सीमांत गांवों के साथ सेना और ITBP की चौकियों तक आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना के बाद SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना की गई हैं तथा लापता BRO कर्मचारी की तलाश की जा रही है।... Read More
श्रावण माह के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचते रहे। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।... Read More