काम की खबर- सोमवार से बिंदुखत्ता में कोरोना टीकाकरण महाअभियान
लालकुआं। कोविड-19 की रोकथाम को चलाए जा रहे महा अभियान के तहत बिंदुखत्ता क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य एक बार फिर दो दिवसीय दूसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सबको मुफ्त वैक्सीन लगाने का महा अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में बिंदुखत्ता क्षेत्र में दूसरे चरण में निम्न स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
इसमें 23, 24 अगस्त सोमवार मंगलवार शीशम भुजिया तथा 25, 26 अगस्त बुधवार बृहस्पतिवार को खुरियाखत्ता प्राथमिक विद्यालय व 27, 28 अगस्त शुक्रवार और शनिवार को तिवारी नगर प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जायेगा।
श्री दुम्का ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि 18 +और 45 + जिनको पहली डोज और जिनको दूसरी डोज लगनी है वो सभी आकर इसका लाभ उठाकर वैक्सीनेशन कार्य को सफल बनाते हुए इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए अपना सहयोग अवश्य दें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


