टिहरी गढ़वाल में मदननेगी में नया केंद्रीय विद्यालय होगा स्थापित – मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ, स्थानीय युवाओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदन नेगी में इस विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चालू होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं के शिक्षा क्षेत्र में विकास और उनके भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नए केंद्रीय विद्यालय का प्रारंभिक संचालन कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा। आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार इसे आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से बढ़ाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।
यह निर्णय भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के तहत लिया गया है, जिसके अंतर्गत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं। मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल का यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


