Nainital Weather: नैनीताल जिले में भी कल स्कूलों में अवकाश घोषित , आदेश जारी
जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत 25 अगस्त (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं।
Nainital News: उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 25 अगस्त सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल जिले में भी तेज बारिश के दौर का अंदेशा है। जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत 25 अगस्त (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं।

साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


