नैनीताल: महिला ग्राम प्रधान के लापता ससुर का शव कोसी में बरामद
मृतक के पुत्र ने जताई हत्या की आशंका
Nainital News-विगत 30 अगस्त से लापता बेतालघाट की महिला प्रधान के ससुर का शव रामनगर के कोसी नदी में बरामद हुआ है। वहीं मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है ।
बता दें कि नैनीताल के बेतालघाट के कटीमी गजार की प्रधान राधा देवी के 70 वर्षीय ससुर हरगिरी गोस्वामी किसान है ,30 अगस्त को हरगिरी घर से दूसरी ग्राम पंचायत बिसगुली में गए थे जहां से वह लापता हो गए थे। शव के काला होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अल्मोड़ा जिले की पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत ले गई।
मृतक के पुत्र प्रेम ने बताया कि उनके पिता दूसरी ग्राम पंचायत में किसी व्यक्ति के पास गए थे। बाद में पिता के बारे में पूछने पर उसने ठीक से जवाब भी नहीं दिया था। पुत्र ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


