नैनीताल: भीषण गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों का समय बदला, नई समयसारिणी लागू
भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय परिवर्तन का प्रतीकात्मक दृश्य।
नैनीताल: भीषण गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों का समय बदला, नई समयसारिणी लागू
हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के विद्यालयों में 22 मई से सुबह 7 से 11:30 बजे तक होगी पढ़ाई, पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल बाहर
नैनीताल, 21 मई 2026: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


