Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू आज से दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर , सुरक्षा चौक चौबंद , इन क्षेत्रों में बंद रहेंगे स्कूल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू आज से दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर , सुरक्षा चौक चौबंद , इन क्षेत्रों में बंद रहेंगे स्कूल

Mohan Chandra Joshi November 3, 2025
ख़बर शेयर करें -

Nainital News- अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रपति, भारत गणतंत्र, द्रौपदी मुर्मू दिनांक 3 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक दो दिवसीय जनपद प्रवास और भ्रमण पर पहुंच रही हैं। 03 नवंबर, 2025 को अपराहन 03:05 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर अपराहन 04:10 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगी और 04:20 बजे आर्मी हैलीपैड, हल्द्वानी से कार द्वारा राज भवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। राजभवन पंहुचने के उपरांत माननीय राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी। राजभवन में रात्रि प्रवास कर राष्ट्रपति दिनांक 04 नवंबर, 2025 को पूर्वाहन 08:50 बजे राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में प्रतिभाग करने के पश्चात नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम के लिए प्रस्थान करेंगी और पूर्वाहन 10:05 से 10:35 तक नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन करने के पश्चात नैनीताल को प्रस्थान करेंगी और पूर्वाहन 11:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:25 से 12:15 बजे तक कुमाऊं यूनिवर्सिटी, नैनीताल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह के 20वां कन्वोकेशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम को सबोधित करने के पश्चात अपराह्न 12:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से प्रस्थान कर 12:25 बजे राजभवन, नैनीताल पहुंचेंगी। और अपराह्न 2:30 बजे राज भवन, नैनीताल से प्रस्थान कर अपराहन 3:50 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पंहुचेंगी, जहां से अपराह्न 4:00 बजे बरेली हवाई अड्डा, को प्रस्थान करेंगी‌।

महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने फोर्स को ब्रीफ कर दिए कड़े निर्देश

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, बम निरोधक दस्ता और एलआईयू भी रहेंगी एक्टिव मोड पर

सभी प्रकार के ड्रोन पर प्रतिबंध, एंटी ड्रोन टीम करेगी निगरानी

नैनीताल। डॉ मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के आगामी जनपद दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व यातायात प्रबंध किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

इसी परिप्रेक्ष्य में आज डॉ वी0 मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रपति भारत गणराज्य के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों, अन्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए। ड्यूटी प्वाइंट में वीवीआईपी को थ्रेट अवधारणा के सापेक्ष कार्यवाही करें। ड्यूटी में नियुक्त अधि0/कर्म0 गणों को आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करने व पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी का निष्पादन करने के निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग के दौरान रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय श्री करन सिंह नगन्याल एवं एसएसपी नैनीताल श्री डॉ मंजुनाथ टि०सि० द्वारा सभी ड्यूटीरत पुलिस बल को वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी के सभी मापदंडों के अनुसार कार्यवाही करने, अलर्ट मोड में रहते हुए सुव्यवस्थित मार्ग व्यवस्था स्थापित करने, कार्यक्रम स्थल में किसी का भी अनाधिकृत प्रवेश वर्जित करने तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा अपने–अपने अनुभवों के अनुसार वीवीआईपी ड्यूटियों की बारीकियों के बारे में भी आवश्यक बातों को साझा किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान आईजी कुमाऊं रेंज द्वारा ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा उत्तराखंड पुलिस के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए अच्छे टर्नआउट के साथ सजगता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। जनपद नैनीताल के सभी थानों में सत्यापन अभियान चलाने तथा बॉर्डरो पर प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए।

आईजी सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय द्वारा विगत माहों में घटित आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने को कहा गया।
कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए पुलिस को प्रशासन की टीमों द्वारा सभी आवश्यक सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया। सभी टीमों को बेहतर समन्वय के साथ वी0वी0आई0पी0 कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के दिशा निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल द्वारा ड्यूटी में लगे सम्पूर्ण पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी कहा गया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इस प्रकार डाइवर्जन किया जाय कि जनता के सुगम आवागमन की व्यवस्था बनी रहे। जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी इंटेलिजेंस टीम, BDS, स्वान दल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, फायर, SDRF टीमों को एक्टिवेट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त राजपत्रित अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराते हुए कुशल नेतृत्व कर भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये।

इसी दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा वी0वी0आई0पी0 कार्यक्रम की रूट व्यवस्था तथा फोर्स डिप्लॉयमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही श्री रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल द्वारा भी संचार व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

ब्रीफिंग में दिए गए पुलिस बल को यह दिशा-निर्देशों में शामिल हैं:

  • अपने चारों तरफ क्या हो रहा है इसकी जानकारी रखें।
  • पहचान पत्र साथ में रखें और अनावश्यक आपसी वार्ता या मोबाइल का प्रयोग न करें।
  • कार्यक्रम समाप्त होने का आदेश जारी होने तक ड्यूटी पॉइंट न छोड़ें।
  • कोई भी समस्या अथवा जानकारी के अभाव होने पर उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाएं।
  • कार्यक्रम स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स का ध्यान कार्यक्रम पर नहीं बल्कि उसके आस-पास क्या प्रतिक्रिया हो रही है उसे पर होना जरूरी है।
  • जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाय।
  • ड्रोन को प्रतिबंधित किया गया है, एंटी ड्रोन सिस्टम विकसित करें।
  • सभी कार्यक्रम और प्रवास स्थलों में ATS टीमों को एक्टिवेट किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

ब्रीफिंग के दौरान रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल, करन सिंह नगनयाल पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना उत्तराखंड, यशवंत सिंह सेनानायक 31वीं वाहिनी PAC, पंकज भट्ट सेनानायक 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, देवेंद्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, रेखा यादव पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, चंद्रशेखर आर घोड़के पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अजय गणपति कुम्भार पुलिस अधीक्षक चंपावत, हरीश वर्मा पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी, विवेक राय अपर जिलाधिकारी नैनीताल, शैलेन्द्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी वित्त, डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी समेत अन्य राजपत्रित अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

वीवीआईपी ड्यूटी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

राजपत्रित अधिकारी–31
निरीक्षक/SI–302
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल–938
PAC–03 कंपनी 02 प्लाटून
इसके साथ ही फायर, एटीएस, SDRF, BDS की टीमें भी तैनात की गई हैं।

4 नवंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में बंद रहेंगे स्कूल


नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत गणराज्य के राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे।
दिनांक 3 नवंबर 2025 को समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को भी अपने स्तर से संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

  • शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,638)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,525)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,321)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी