Nainital News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न, हल्द्वानी से प्रस्थान किया
हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने श्री माँ नयना देवी मंदिर तथा कैंची धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग भी किया।

अपने प्रवास के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सायं हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


