Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital: भव्य होगा मां नंदा देवी महोत्सव , डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital: भव्य होगा मां नंदा देवी महोत्सव , डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तय

Mohan Chandra Joshi August 18, 2022
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इस वर्ष मां नन्दा देवी महोत्सव 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक धूम-धाम से मनाने हेतु जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री राम सेवा सभा के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को मॉ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमा भेंट की।

मॉ नन्दा देवी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंचमी 1 सितम्बर दिन गुरूवार को 02 बजे रामसेवक सभा प्रांगण में महोत्सव का उद्घाटन होगा पंचमी 01 सितम्बर दिन गुरूवार को कदलीवृक्ष लाने हेतु सभा भवन से ज्योलिकोट भल्यूटी गॉव के लिए प्रस्थान करेंगे। 02 सितम्बर दिन शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे कदलीवृक्ष के साथ नगर भ्रमण व झांकिया निकाली जायेगी। सप्तमी 3 सितम्बर दिन शनिवार को सेवा समिति भवन में मूर्ति निर्माण, 4 सितम्बर अष्टमी दिन रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में देवी स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन नयना देवी प्रांगण में प्रारम्भ होगा तथा सांय 6ः30 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण व रात्रि 9 बजे मॉ भगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग लगेगा। नवमी 5 सितम्बर दिन सोमवार को प्रातः 6 बजे महाभगवती पूजन, प्रातः 10 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन, दोपहर 12ः30 बजे कन्याकुमारी पूजन, दोपहर 1 बजे डीएसए भवन में भण्डारे का आयोजन, सायं 6 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। दशमी 6 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रातः 6 बजे मॉ भगवती पूजन, 01 बजे सुन्दर काण्ड एवं नन्दा चालीसा, सायं 6 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, सांय 07 बजे दीपदान नैनीझील, रात्रि 9 बजे महाभगवती पूजन के साथ ही रात्रि 12 बजे देवी भोग होगा। एकादशी 07 सितम्बर दिन बुद्ववार को प्रातः 6 व 9 बजे महाभगवती पूजन एवं दोपहर 12 बजे देवी भोग होगा। 01 बजे मॉ नन्दा सुनन्दा की शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ ही सांय 6ः30 बजे ठण्डी सड़क के समीप मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोविड-19 के कारण मॉ नन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भव्यरूप से नहीं हो पाया है इसलिए इस वर्ष मेले का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक उपाय एवं अन्य सभी व्यवस्थाऐं कि जायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वे मेले से पूर्व नगर की सभी स्ट्रीट लाइटे चेक करें तथा बन्द पड़ी लाईटों को ठीक करना सुनिश्चत करें। उन्होंने मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के साथ ही बैट्री बैक-अप की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने, मोबाईल टॉयलेट की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को मेलावधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को भण्डारे एवं मन्दिर स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मन्दिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर, उन्हे चालू करने तथा मेला क्षेत्र में भी सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से मेला क्षेत्र को तीसरी ऑख अर्थात सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए। मेले में पॉलीथीन के साथ ही धूम्रपान पूर्णतया वर्जित रहेगा। इधर-उधर कूड़ा फैकने वालों का भी चालान किया जायेगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ठंडी सड़क में झाड़ी कटान कराने व मेले से पूर्व मेला क्षेत्र में गड्डों का भरान व बजरी बिछाने के भी निर्देश दिये ताकि मेला क्षेत्र में कीचड़ व जलभराव आदि न हो।
उन्होंने कहा कि मेले क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्ण तरह से प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने मन्दिर समिति को निर्देश दिये हैं कि ध्वनि विस्तारक यंत्र हेतु अनुमति अनिवार्य होगी। मेला दौरान खाने पीने की दुकानों में कॉमर्शियल गैस सिलैन्डर ही इस्तेमाल होेंगे, घरेलु गैस सिलैन्डर इस्तेमाल करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि मेले में पशु बलि पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगी।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में उत्पात मचाने वाले एवं असामाजिक तत्वों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष दिवस पर नैनीताल शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही गश्त भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी


बैठक में श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व गण मान्य व्यक्तियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नन्दादेवी महोत्सव में लगभग 600 स्टॉल लगाये जायेेगें तथा सरकारी विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी दुकानें आवंटित की जायेंगी। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पूरा मेला सीसी टीवी कैमरे के नजर में रहेगा। मेले के दौरान पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा साथ ही मेला परिसर में चिकित्सा कैम्प, रैड क्रॉस का शिविर भी लगाया जायेगा। दुकानदारों का सत्यापन कराया जाएगा। हल्द्वानी, भवाली, कालाढुंगी क्षेत्रों से आने वाले मेला दर्शनार्थियों के आवागमन के लिये रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

बैठक में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, उपसचिव विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, मनोज जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी,अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी,उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, एआरटीओ रश्मि भट्ट, तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह, जिला विकास पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, भुवन बिष्ट,भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पशुपालन अधिकारी डॉ बीएस जंगपांगी, विद्युत अधिशासी अभियन्ता नितिन गर्खाल, कुमॉऊ मण्डल के बची राम आर्या, नगरपालिका परिषद् वरिष्ठ सहायक हेम चन्द्र पतंत के साथ राम सेवक सभा के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Nainital: भव्य होगा मां नंदा देवी महोत्सव Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तय देवभूमि उत्तराखंड नैनीताल ब्रेकिंग नैनीताल: भव्य होगा नंदा देवी महोत्सव लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

  • काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

  • देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,534)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,267)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत