नैनीताल- जिलेभर में जलेंगे अलाव , डीएम ने गरीबों को शीतलहर से बचाने के लिए जारी की धनराशि
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है।
श्री गर्ब्याल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय, जनता खुले आसमान में निवासन करने वाले धर्मशालाएं, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बांटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के समस्त 09 तहसीलों को 05 लाख रू0 की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है। उन्होंने कहा तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढूंगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


