Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त

नैनीताल जिले में होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चलाए गए निरीक्षण अभियान में 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया गया, जबकि 55 इकाइयों पर अर्थदंड लगाया गया है।
Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें नैनीताल जिले में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासनिक कार्रवाई को दर्शाया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले में होमस्टे इकाइयों पर की गई कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

55 होमस्टे संचालकों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना, होटल की तरह संचालन और नियमों की अनदेखी पड़ी भारी


नैनीताल, 30 मई 2026। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में संचालित होमस्टे इकाइयों के खिलाफ चलाया जा रहा निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। परगना अधिकारियों और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान कई होमस्टे इकाइयों में नियमावली के गंभीर उल्लंघन सामने आए हैं।
निरीक्षण में पाया गया कि अनेक होमस्टे इकाइयों में स्वामी स्वयं निवासरत नहीं थे। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था के अभाव में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा था। कई स्थानों पर रिसेप्शन स्टाफ नियुक्त कर होमस्टे का संचालन होटल और रेस्टोरेंट की तर्ज पर किया जा रहा था, जबकि कुछ इकाइयों को लीज पर देकर पूरी तरह व्यावसायिक रूप से संचालित किया जा रहा था।
इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जनपद की 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
क्षेत्रवार कार्रवाई के तहत धारी तहसील में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 5, हल्द्वानी में 5 तथा कैंची धाम क्षेत्र में 7 होमस्टे इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस अवधि में संचालित अन्य इकाइयों की भी निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को होमस्टे व्यवस्था की मूल अवधारणा और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Action News District Administration DM Lalit Mohan Ryal Homestay Action Hotel Violation Nainital news Tourism Rules Uttarakhand News

Related Stories

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर रहे हैं। सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
बैठक के दौरान गंगा संरक्षण, स्वच्छता, सीवरेज और अर्धकुंभ-2027 से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। विकसित भारत 2047 की आधारशिला है उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

विकसित भारत 2047 की आधारशिला है उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरी कार के पास रेस्क्यू अभियान चलाते एसडीआरएफ, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग। रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार नैनीताल जिले की भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी

  • सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर रहे हैं। सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

  • प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें नैनीताल जिले में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासनिक कार्रवाई को दर्शाया गया है। नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त

  • बैठक के दौरान गंगा संरक्षण, स्वच्छता, सीवरेज और अर्धकुंभ-2027 से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम

  • देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। विकसित भारत 2047 की आधारशिला है उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    विकसित भारत 2047 की आधारशिला है उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (435)
  • अल्मोड़ा (603)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,244)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,374)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (603)
  • देहरादून (10,603)
  • नैनीताल (6,262)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,001)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (698)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी Uttarakhand News: धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त नैनीताल में होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम विकसित भारत 2047 की आधारशिला है उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित भारत 2047 की आधारशिला है उच्च शिक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी