Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल- डीएम वंदना ने खूपी गांव में की जनसुनवाई ,प्रभावित परिवारों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल- डीएम वंदना ने खूपी गांव में की जनसुनवाई ,प्रभावित परिवारों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 7, 2024
ख़बर शेयर करें -

Nainital News: गुरुवार को जिलाधिकारी वंदना ने विकास खण्ड भीमताल के आपदा प्रवाहित ग्राम खूपी का भ्रमण कर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने गांव में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में हो रहे भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आए कुल परिवारों की जानकारी लेते हुए प्रभावितों से वार्ता की। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने अवगत कराया कि गांव का पूर्व में ही सर्वे कर लिया गया है, 18 मकान ऐसे हैं जो तात्कालिक खतरे की जद में हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इस हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत इन परिवारों को आपदा विस्थापन नीति के तहत 6 माह तक का मकान किराया उपलब्ध कराते हुए इन परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट कराया जाए। साथ ही इन परिवारों को नजदीक ग्रामों में जहॉं भूमि उपलब्ध है, वहॉं विस्थापित करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि पूरे गांव का सुरक्षा के दृष्टिगत पुनः सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा राजस्व विभाग गांव के प्रत्येक प्रभावित की कुल भूमि जो उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं उनकी भी रिपोर्ट तैयार करें,ताकि भूमि के बदले भूमि उपलब्ध हो इस प्रकार का भी एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाय, इस संबंध में ग्रामीणों को भी आम सहमति बनानी होगी।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से गांव में हो रहे भू-धंसाव की रोकथाम हेतु 24 लाख की धनराशि से किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश देने के साथ ही गांव के दोनों ओर बह रहे नाले से हो रहे भूकटाव की रोकथाम व गांव में हुए नुकशान की दीर्घकालीन मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्यों के अलग अलग प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी सिंचाई विभाग को दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि गांव की सुरक्षा के लिए जो भी कार्य करने की आवश्यकता है व यथा शीघ्र कराए जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

जनसुनवाई के दौरान गांव में क्षतिग्रस्त सिंचाई लाईन की मरम्मत की मांग जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने 7 दिन के भीतर पानी सुचारू करने हेतु मरम्मत करने के निर्देश ईई सिंचाई को दिए। गांव में पेयजल की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी ने जल संस्थान को जल जीवन मिशन की पेयजल लाइन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक गांव की क्षतिग्रस्त पुरानी पेयजल लाइन की मरम्मत कर ग्रामीणों को 10 दिन में इस लाइन से पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल टैंक तथा लाइन का निर्माण कार्य 45 दिन में करने के निर्देश दिये।
गांव में भूधसाव से झुके विद्युत पोल को ठीक कराने एवं ट्रांसफार्मर लगाए जाने की ग्रामीणों की मांग पर अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा अवगत कराया कि उक्त कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है,एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी भवन व जीआईसी भवन की मरम्मत की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने तत्काल आपदा मद में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को देते हुए ग्रामीणों को अवगत कराया कि शीघ्र ही दोनों भवनों में मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य करा दिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी भीमताल को निर्देश दिए कि गांव में जो लोग आवास विहीन हैं उनकी आवास योजना के तहत सर्वे कर शीघ्र भेजा जाए।गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती की तैनाती के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान लथपौड़ा प्राथमिक विद्यालय से हाईटेंशन विद्युत लाईन को हटाए जाने की मांग पर तत्काल विद्युत लाइन अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी विद्युत को दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि खूपी गांव में अन्य जितने भी घर हैं जहॉं लोग वर्तमान में रह रहे हैं भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार से खतरा न हो, सुरक्षित रखा जा सकें उन घरों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा कार्यों के जो भी प्रस्ताव हैं वह भी तैयार किए जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट ,ग्राम प्रधान भूमियाधार अनीता देवी, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ,एसडीएम प्रमोद कुमार, जल संस्थान,विद्युत सिंचाई ,पेयजल ,लोनिवि आदि विभागों के अधिशासी अभियंता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Nainital news Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News डीएम नैनीताल डीएम नैनीताल वंदना

Related Stories

मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम में Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती

  • 17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम में Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,157)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (448)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (703)
  • देहरादून (11,075)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ