नैनीताल: साढ़े चार महीने में DM ललित मोहन रयाल की बड़ी उपलब्धि, विरासतन और राजस्व मामलों में ऐतिहासिक निस्तारण
17 हजार से अधिक परिवारों को विरासतन लाभ, राजस्व वादों और प्रमाण पत्रों में रिकॉर्ड निस्तारण
नैनीताल, 16 अप्रैल 2026: नैनीताल जिले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के नेतृत्व में बीते साढ़े चार महीने में प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने विरासतन, राजस्व वादों और प्रमाण पत्रों के मामलों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
जिले में वर्षों से लंबित विरासतन के मामलों में बड़ा निस्तारण करते हुए 17 हजार से अधिक परिवारों के नाम भूमि दर्ज की गई है। वहीं 14 अक्टूबर से 31 मार्च के बीच 9 तहसीलों में 7311 मामलों का निस्तारण कर 22,190 परिवारों को लाभ पहुंचाया गया।
राजस्व प्रवर्तन समिति के माध्यम से भी प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए 2528 लंबित मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण किया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2543 जन्म और 1920 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि शहरी क्षेत्रों में 3660 जन्म और 1941 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमाण पत्रों की पेंडेंसी शून्य हो गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरासतन और राजस्व मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोगों को वर्षों तक दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


