नैनीताल: बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
सांकेतिक तस्वीर।
स्टाफ हाउस क्षेत्र में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
नैनीताल। शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है 20 वर्षीय छात्रा सिमरन आर्या ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दी। सुबह जब सिमरन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा।
घटना स्टाफ हाउस क्षेत्र की है। अंदर सिमरन को फांसी पर लटका देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो छात्रा अचेत अवस्था में मिली। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
कोतवाल हेम चन्द्र पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि छात्रा नैनीताल के डीएसबी परिसर में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


